ईको फ्रेंडली कागज – वनों की कटाई रोकने में करे मदद

ईको फ्रेंडली कागज – वनों की कटाई रोकने में करे मदद

गन्ने, कपास और बांस से बनाया जा सकता है कागज
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

डिजिटल दुनिया में रहते हुए भी कागज की मांग कभी भी खत्म नहीं होगी। कागज़ का इस्तेमाल लिखने और छपाई के साथ-साथ पैकेजिंग में भी काम आता है। रोज़ कागज का इतना उपयोग किया जाता है, तभी इसकी ज़रूरते खत्म नहीं होती। पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले पेड़ों की कटाई को रोकने और कागज़ उत्पादन के लिए पेड़ों का उपयोग करने की बजाय लकड़ी के भूसे, कचरे और लुगदी से कागज़ बनाने का उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं कैसे अलग- अलग लकड़ी के कचरे से कागज बनाया जाता है।

गन्ना

बगास
बगास का बेहतरी उपाय है कागज़ | इमेज : फाइल इमेज

गन्ना पेराई में उससे जूस निकालने के बाद बाकी भाग खोई के रूप में बच जाता है। आमतौर पर लोग गन्ने के खोई फेंक देते हैं या इसे जैव ईंधन के रूप में उपयोग करते हैं। इस खोई को ‘बगास’ भी कहा जाता है। बगास में रेशेदार गूदा की अच्छी गुणवत्ता होने से इससे कागज़ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गन्ना पेराई से निकले बगास से ईको फ्रेंडली कप, गिलास और प्लेट बनाने के लिए भी उपयोग करना शुरु कर दिया है। 

कपास के कागज़

कपास
कपास के उपयोग है अनेक | इमेज : फाइल इमेज

क्या आप जानते हैं कि नोट को बनाने के लिए अब कागज़ का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि ये  कपास से बनते हैं। भारत सहित कई देशों में नोट बनाने के लिए कपास को कच्चे माल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कागज की अपेक्षा कपास ज़्यादा मुश्किल हालात सह सकता है। कपास के रेशे में लेनिन नाम का फाइबर होता है और बाकि के मिश्रण में गैटलिन और आधेसिवेस नामक सोलुशन का इस्तेमाल किया जाता है, जो नोट बनाने वाले कागज़ को उम्रदराज़ बनाता है।

बांस

बांस
बांस का उपोयग होता है पेपर के लिए |इमेज : फाइल इमेज

बांबू भी कागज़ के लिए एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसे पेड़ों की तरह बार- बार रोपने की ज़रूरत नहीं पड़ती। बांस की खास बात यह है कि इसे काटे जाने पर भी इसका तना ज़मीन में गहराई से जुड़ा रहता है, जिससे यह फिर से पौधों के रुप में उग जाते हैं। बांस के तने में सेल्यूलोस नाम का कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो कागज़ के लिए एक अच्छा स्त्रोत है। बांस से कई तरह की चीज़ों को बनाया जाता है, उसमें बांस की लुगदी से कागज़ बनाने की प्रक्रिया भी शामिल है।

केनाफ

केनाफ
केनाफ से बनते हैं कई चीज़े | इमेज : फाइल इमेज

यह पेड़ आमतौर पर दक्षिण अमेरिका और इटली के कुछ हिस्सों में मिलता है। केनाफ को ऐतिहासिक युग में, कपड़े बनाने के लिए उपयोग किया जाता था। यह कपास के पौधे के समान है और लुगदी बनाने के लिए पाइन की तुलना में 15-25% कम ऊर्जा का इस्तेमाल होता है, इसलिए केनाफ को व्यापक रूप से कागज़ के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। 

अन्य कागज विकल्प

कागज के कई अन्य विकल्प हैं, जिनमें भांग, नारियल की भूसी और स्टोन पेपर आदि शामिल है। प्रकृति ने हमें ऐसे कई चीज़ें प्रदान की है, जिनका सही इस्तेमाल करना सीख लिया जाए, तो पेड़ों को काटने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

और भी पढ़िये : हेल्दी वर्क कल्चर बनाने 5 टिप्स

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम  पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.