क्योंकि हर रंग कुछ कहता है

क्योंकि हर रंग कुछ कहता है

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

रंगों का जीवन में बहुत महत्व होता है और रंग हमारे मूड को भी प्रभावित करते हैं। तभी तो रंग-बिरंगे फूल देखकर या किसी खास रंग की दीवार और कपड़े को देखकर अच्छा महसूस होता है। अध्ययन के मुताबिक, रंगों का आपके मूड पर सीधा असर होता है और यह आपकी भावनाओं और व्यवहार में भी बदलाव लाता है। कुछ रंग देखकर आंखों को सुकून मिलता है तो कुछ रंग चुभते हैं। चलिये आपको बताते हैं हर रंग का क्या महत्व हैः

नीला

नीला रंग बहुत लोगों का फेवरेट होता है। इसे अगर दुनिया का पसंदीदा रंग कहा जाये, तो गलत नहीं होगा। यह रंग सुखदायक और शांति प्रदान करता है। यह प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है, इसलिये ऑफिस की दीवारों का रंग नीला होता है। साथ ही यह सुरक्षा और निर्भरता का भी प्रतीक है।

पीला

यह रंग खुशी, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है। हिंदू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ माना जाता है, तभी तो शादी-विवाह में पीले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल होता है। यह रंग आपकी स्पीरिट और आत्मसम्मान को बढ़ाता है। पीला रंग सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है।

क्योंकि हर रंग कुछ कहता है
रंगों में जीवन |इमेज : फाइल इमेज

लाल

लाल रंग को सबसे चमकीला रंग माना जाता है। हमारे खून का रंग लाल होता है, दक्षिण दिशा का रंग लाल है, मंगल ग्रह लाल है और उगते सूरज का रंग भी लाल होता है। यह रंग प्रेम के साथ ही क्रोध और संघर्ष का भी प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी लाल रंग बहुत शुभ होता है। यह रंग सुहाग का भी प्रतीक है। लाल रंग लोगों को शक्तिशाली होने का एहसास दिलाता है।

काला

काला रंग प्रकाश को अवशोषित करता है, इसलिये कुछ लोग इस रंग के कपड़े गर्मी के मौसम में नहीं पहनते, लेकिन कुछ लोगों को यह रंग बहुत पसंद आता है और किसी भी मौके पर ब्लैक रंग के कपड़े पहन लेते हैं, भले ही लोग कुछ भी कहे। ब्लैक कलर ग्लैमर और पावर से जुड़ा है।

क्योंकि हर रंग कुछ कहता है
रंगों में जीवन |इमेज : फाइल इमेज

सफेद

शुद्धता और शांति का प्रतीक है सफेद रंग। यह पॉजिटिविटी फैलाता है। सफेद रंग के फूल और कपड़े या कोई भी चीज़ देखकर आंखों को सुकून मिलता है। यह रंग सुकून और मन की शांति प्रदान करता है।

हरा

हरा रंग प्रकृति और शांति का प्रतीक है। यह रंग लोगों को शांति प्रदान करता है, तभी तो हरे-भरे बगान या पेड़ों के पास बैठने पर मन शांत रहता है।

नारंगी

नारंगी उत्साह और ऊर्जा को दर्शाता है यह रंग। यह ताज़गी और सुंदरता का भी प्रतीक है, तभी तो नारंगी रंग को कोई भी चीज़ देखकर आपको फ्रेशनेस का एहसास होता है।

और भी पढ़िये: अक्टूबर के महीने ज़रूर करें ये 7 चीज़ें

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.