मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना और पकाना है सेहतमंद

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना और पकाना है सेहतमंद

मिट्टी के बर्तनों से होने वाले फायदे
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

एक समय था, जब घरों में लोग भोजन पकाने और परोसने के लिए मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन आगे चलकर वह परंपरा बस दही की हांडी और मटकों तक ही सीमित रह गई है। आमतौर पर घरों में एल्युमीनियम, स्टील या नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से मिट्टी के बर्तनों में पकाया और खाया जाने वाला भोजन बहुत फायदेमंद होता है।

स्वाद बढ़ाए

मिट्टी के बर्तन में खाना स्वादिष्ट बनता है, क्योंकि इसमें मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू आती है और जो अलग स्वाद का अनुभव देती है। यह मिट्टी के तत्वों को अवशोषित कर लेता है और इसकी वजह से खाने की पौष्टिकता बढ़ जाती है। मिट्टी में प्रोटीन की भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाता है। इसलिए कम से कम दाल और रोटी तो मिट्टी के बर्तन में ज़रूर बनाकर खाएं।

दिल रहे सेहतमंद

जहां अन्य बर्तनों में सब्जियों या बिरयानी आदि को जलने से बचाने के लिए ज़्यादा तेल का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसका प्रभाव आपके हृदय, पेट इत्यादि पर पड़ता हैं। वही मिट्टी के बर्तनों में तेल बहुत ही कम इस्तेमाल होता, क्योंकि इसमें धीमी गति से खाना पकाने के कारण, भोजन अपने सभी तेलों और नमी को बरकरार रखता है।

पोषक तत्व रहे बरकरार

मिट्टी के बर्तनों का सबसे बड़ा गुण यह है कि भोजन को पकाते समय जो भाप भोजन से  निकलता है, उसे यह बाहर निकलने नहीं देता। जिससे निकलने वाले भाप में भोजन के बहुत से पोषक तत्व शामिल होते हैं। जब हम मिट्टी के बर्तन में खाना खाते हैं, तो अनेक पोषक तत्व जैसे जिंक, मैग्नीशियम, आयरन हमारे शरीर में आते हैं।

संबंधित लेख : क्यों मिट्टी के घड़े में पानी पीना है सेहतमंद?

मिट्टी के बर्तन में खाने का स्वाद है बढ़ता
मिट्टी के बर्तन में खाने का स्वाद है बढ़ता | इमेज : फाइल इमेज

सफाई है आसान

मिट्टी के बर्तनों को धोना बहुत ही आसान है। इसके लिए कोई साबुन, पाउडर या लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना। बर्तनों को केवल गरम पानी से धो सकते हैं। चिकनाई वाले बर्तनों में ज़्यादा से ज़्यादा आप पानी में नीबू निचोड़ कर डाल दें, तो बर्तन बिल्कुल साफ हो जाते हैं। अगर रगड़कर साफ करना चाहते हैं, तो नारियल की बाहरी छाल से बर्तन साफ कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

कुछ लोगों को लगता है कि पहले तो चूल्हा इस्तेमाल होता था, इसलिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता था। लेकिन गैस पर क्या मिट्टी के बर्तनों को चढ़ाया जा सकता है? इसका जवाब है हां। आप गैस पर मिट्टी के बर्तनों में खाना बना सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि जब आप मिट्टी के बर्तन को गैस पर चढ़ाते हैं, तो उसकी फ्लेम यानी आंच मध्यम रखें। तेज आंच पर खाना न बनाएं। वैसे भी कोई भी बर्तन हो तेज आंच पर खाना नहीं पकाना चाहिए क्योंकि इससे भोजन की पौष्टिकता नष्ट हो जाती है।

और भी पढ़िये : मेडिटेशन से पाएं डिप्रेशन से छुटकारा

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम  पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.