ऐसा माना जाता है कि मेडिटेशन की मदद से आप एक शांत, सुकूनभरी और खुशहाल ज़िंदगी जी सकते हैं क्योंकि मेडिटेशन आपके दिल और दिमाग को शांत करता है। यही कारण है कि मेडिटेशन और माइंडफुलनेस टेक्नीक्स से जुड़ने वाले कई लोग अपने रोज़ाना के तनाव से दूर रहने और अपने जीवन को संतुलित रखने के लिये इस ओर कदम बढ़ाते हैं।
मेडिटेशन के बारे में साइंस का कहना है कि लगातार प्रैक्टिस करने से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हासिल किया जा सकता है।
आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
– व्यक्ति का इम्युनिटी सिस्टम बेहतर होता है।
– दर्द कम महसूस होता है।
– सेल्युलर लेवल पर सूजन को कम करती है मेडिटेशन।
आपकी खुशियों को बढ़ाता है मेडिटेशन।
– आपके अंदर पॉज़िटिव भावना बढ़ाता है।
– डिप्रेशन में कमी लाता है।
– चिंता कम होती है।
– तनाव में भी कमी आती है।
आपकी सोशल लाइफ को बेहतर बनती है।
– अगर आपको लगता है कि मेडिटेशन एकांत में करने की चीज़ है, तो एक बार किसी ग्रुप के साथ कर के देखिये, आपको दूसरों के साथ एक जुड़ाव महसूस होगा।
एकांत में करने की चीज़ है, तो एक बार किसी ग्रुप के साथ कर के देखिये, आपको दूसरों के साथ एक जुड़ाव महसूस होगा।
– सोशल कनेक्शन के साथ, ये आपके इमोश्नल इंटेलिजेंस भी बढ़ाता है।
– आपको दयालु बनाने में मदद करता है।
– आपको अकेलापन कम महसूस करने में मदद करता है।
आपके सेल्फ कंट्रोल को बूस्ट करती हैं मेडिटेशन और माइंडफुलनेस टेक्नीक्स।
– मेडिटेशन से आप अपनी भावनाओं को रेग्युलेट करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
– इससे आपके आत्मनिरक्षण करने की क्षमता में सुधार आता है।
आपके दिमाग में बदलाव लाता है मेडिटेशन।
– आपके ब्रेन के ग्रे हिस्से को बढ़ाता है।
– दिमाग के उन क्षेत्रों में वृद्धि होती है, जो भावनाओ को रेग्युलेट, पॉज़िटिव भावनाओं की बढ़ोतरी और आत्म नियंत्रण करने में मददगार होते हैं।
अपने मन और दिमाग को आप अपने नियंत्रण में करके हर नेगेटिव अप्रोच को पॉज़िटिव स्टेप में बदल सकते हैं।
पॉज़िटिविटी की ओर रखें सही कदम।
– दिन में खुद के लिये 20 मिनट ज़रूर निकालें।
– किसी एक चीज़ पर फोकस करके ध्यान में बैठें।
– जब आपकी भावनायें कंट्रोल से बाहर होने लगें, तो खुद को शांत करने के लिए लंबी सांस लें और गिनती करें। आपके इससे शांति महसूस कर सकेंगे।
और भी पढ़े: हड्डियों और त्वचा को स्वस्थ रखता है विटामिन डी
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी जुड़िये।