प्रार्थना से मिलती है शक्ति

प्रार्थना से मिलती है शक्ति

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

खुद को जानने और ईश्वर से जुड़ने का तरीका है प्रार्थना है, जो आपके तन-मन को शांति देता है। प्रार्थना न सिर्फ नेगेटिव सोच को दूर करके जीवन को पॉज़िटिव बनाता है, बल्कि इसके और भी बहुत से फायदे हैं। सच्चे मन से की गई प्रार्थना से ईश्वर तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही इंसान का नज़रिया भी बदल जाता है।

अहंकार कम होता

है रोज़ाना ईश्वर की प्रार्थना से असीम शांति का अनुभव होता है। साथ ही आप खुद अपने करीब आते हैं और खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुई स्टडी के मुताबिक, प्रार्थना करने से अहंकार कम होता है और इंसान में विनम्रता आती है।

दिल के लिए अच्छा

रोज़ाना प्रार्थना करना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। एक अध्ययन के मुताबिक प्रार्थना करने से तनाव कम होता है और जब तनाव नहीं होगा, तो दिल की बीमारी का खतरा भी कम हो जायेगा। प्रार्थना मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधि है और हार्ट अटैक और कार्डियक सर्जरी के बाद प्रार्थना के ज़रिए मरीज जल्दी स्वस्थ हुये है।

जीवन में पॉज़िटिविटी लाती है प्रार्थना  | इमेज: फाइल इमेज

उम्र बढ़ती है

आज के दौर में बढ़ते तनाव और अन्य कारणों से इंसान की उम्र घटने लगी है, ऐसे में प्रार्थना इंसान को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में मदद करती है। इससे उम्र पर धीरे-धीरे असर पड़ता है और किसी बीमारी से जल्दी उबरने में मदद मिलती है।

बदल जाता है नज़रिया

प्रार्थना इंसान को विनम्र और दयालु बनाती है। प्रार्थना करने से इस बात का एहसास होता है कि दुनिया कितनी बड़ी है और उसके सामने में हमारी समस्या बहुत छोटी है। जब आप दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं, तो उसके प्रति सहानुभूति हो जाती है और स्वार्थ की भावना दूर हो जाती है। साथ ही इंसान हर चीज़ को पॉज़िटिव तरीके से देखने लगता है।

माफी

प्रार्थना करने से क्षमा करने की क्षमता बढ़ती है। यानी, इंसान दूसरों के साथ ही खुद अपनी गलतियों के लिए खुद को माफ करके जीवन में आगे बढ़ता जाता है। साथ ही प्रार्थना करने से आपको महसूस होगा कि भगवान आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह प्रत्यक्ष न होकर किसी नए विचार के रूप में हो सकता है।

उम्मीद

नियमित रूप से प्रार्थना करने से इंसान कभी मायूस नहीं होता है और उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए उम्मीद की नई किरण दिखती है। जिससे आप समस्याओं के बावजूद जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

इस तरह प्रार्थना से आप मानसिक रूप से मज़बूत हो जाता है। तो, खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिये रोज़ प्रार्थना करें।

और भी पढ़े: हरियाली की राह पर भारत

अब आप हमारे साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी जुड़िए।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.