यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

दुनियाभर में भारत ही शायद इकलौता देश होगा, जहां कई धर्मों और संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है। यहां के त्योहार, भाषा, कल्चर और ट्रेडिशन को देखने के लिये टूरिस्ट हमेशा भारत की ओर खिंचे चले आते है। आज आप देश के कुछ ऐसी जगहों को जानिये, जहां भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक और विरासत दिखती है।

अमृतसर

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  | इमेज: फाइल इमेज

पंजाब का यह मशहूर शहर सिख संस्कृति का दिल है। यहां का गोल्डन टेंपल पूरी दुनिया में मशहूर है। सिखों के चौथे गुरु राम दास ने इस पवित्र शहर को बसाया था। यहां कई मंदिर, गुरुद्वारे और म्यूज़ियम हैं। यहां आये, तो जलियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर ज़रूर देखें।

खाने में खास- पंजाब की मशहूर लस्सी पीने के साथ ही यहां के मशहूर छोले भटुरे, कुलचा, सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना न भूलें।

लखनऊ

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  | इमेज: फाइल इमेज

नवाबों की नगरी लखनऊ भारत की सांस्कृति विरासत का अनुभव करने के लिए बेहतरीन जगह है। हिंदू-मुस्लिम संस्कृति के मेल वाला यह शहर अपने शिल्प कौशल और चित्रकारी के लिए भी मशहूर है। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रुमी दरवाज़ा, दिलखुश कोठी और ब्रिटिश रेज़ीडेंसी कॉप्लेक्स लखनऊ में घूमने की खास जगहें है।

खाने में खास- लखनऊ जाने पर वहां के अवधी व्यंजन का स्वाद ज़रूर चखें। यहां की कुल्फी फालूदा, नवरतन कोरमा भी स्वाद लें।

राजस्थान

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  | इमेज: फाइल इमेज

रजवाड़ों की भूमि राजस्थान किले और शाही महलों के लिए मशहूर है। भारत का यह राज्य ने देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालकर रखा है। यहां के रंग-बिरंगे परिधान, लोक संगीत और कला पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

राजस्थान में करणी माता का मंदिर, जिसे चूहा मंदिर भी कहते हैं, आमेर किला, मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर किला, चितौड़गढ़ किला, जलमहल, उदयपुर लेक पैलेस आदि के अलावा भी यहां ढ़ेर सारे महल और किलों में जाकर अपने इतिहास को ज़रूर जानिये।

खाने में खास- राजस्थानी दाल बाटी चूरमा के अलावा यहां के सेव-भुजिया, रसगुल्ले, कचौरी आदि भी बहुत लजीज़ होते हैं।

कोलकाता

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  | इमेज: फाइल इमेज

शहरी भारतीय संस्कृति और महत्वपूर्ण साहित्यक विचारों का जन्म यहां पर हुआ। कोलकाता ने साहित्य जगह को कई महान विभूतियां दी हैं। यदि आप आधुनिक भारतीय संस्कृति की जड़ों से रूबरू होना चाहते हैं, तो कोलकाता इसके लिए बेस्ट है।

यहां के विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, इंडियन म्यूज़ियम, सेंट पॉल कैथेड्रल के अलावा कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिर भी बहुत मशहूर है।

खाने में खास- यहां का मुगलई परांठा, आलू पोस्तो, बेगुन भाजा, छोलेर दाल आदि बहुत स्वादिष्ट होते हैं। मिठाई में संदेश और रसगुल्ला ज़रूर चखें।

हैदराबाद

यहां दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत  | इमेज: फाइल इमेज

निजामों के शहर हैदराबाद पर सुल्तान, मुगल और फिर निजाम का राज रहा। यही वजह है कि यहां की वास्तुकला में तीनों संस्कृतियों की झलक दिखती है। हैदराबाद की शिल्प कला, साहित्य, पेंटिंग, डांस, थिएटर और लाजवाब व्यंजन इसे सांस्कृतिक विरासत का अनुभव पाने वालों के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं।

हैदराबाद में गोलकुंडा किला, चार मिनार, हुसैन सागर और सालर जंग म्यूज़ियम आदि मशहूर पर्यटन स्थल हैं।

खाने में खास- हैदराबाद की यात्रा बिरयानी का स्वाद चखे बिना अधूरी है। यहां की बिरयानी पूरे देश में मशहूर है।

और भी पढ़े: वकील ने शुरु किया मल्टी-क्रॉप ऑर्गेनिक फार्म

अब आप हमारे साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.