मेडिटेशन से होता है फोकस में सुधार

मेडिटेशन से होता है फोकस में सुधार

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

हर किसी के जीवन में फोकस का बहुत महत्व होता है। फिर चाहे वो विधार्थी हो या आर्टिस्ट या फिर कोई किसी भी स्तर का कर्मचारी। किसी भी इंसान की योग्यता और नई चीजों को सीखने की क्षमता उसके फोकस करने की क्षमता पर ही निर्भर करती है। हालांकि आज के दौर की जीवन पद्धति ही ऐसी है जिसमें स्ट्रेस, डिस्ट्रैक्शन बढ़ रहा है, इससे फोकस करने की क्षमता भी कम हो रही है। ऐसे में मेडिटेशन आपकी पर्याप्त मदद कर सकता है।

फोकस बढ़ाने के तरीके

सांस पर ध्यान दें

सांस का भारतीय दर्शन में बहुत महत्त्व है। पूरे योग विज्ञान का सार सांस लेने की क्रिया पर ही निर्भर करता है। अपनी सांस पर ध्यान लगाकर कोई भी आध्यात्मिक शांति की अवस्था में पहुंच सकता है। इसके लिए बस तीन चीजें करनी है – 

किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।

आंखें बंद कर अपनी सांस की लय को समझें उसे महसूस करें।

इसी सांस की लय पर आपको ध्यान लगाए रखना है, आप पाएंगे कुछ ही सेकंड में आपका दिमाग सांस के उतार चढ़ाव पर फोकस हो गया है।

प्राणायाम की विधि को अपनाकर

प्राणायाम को अपना कर बड़ी आसानी से फोकस करने के तरीके को सुधारा जा सकता है। इस प्रक्रिया में धीरे धीरे सांस को खींचना है कुछ देर तक रोक कर रखना है और फिर वापस धीरे धीरे छोड़ देना है। यह प्रक्रिया कम से कम तीन बार अपनाएं।

सुदर्शन क्रिया

यह भी सांस लेने से संबंधित मेडिटेशन पद्धति है। इस क्रिया से दिमाग, शरीर को मजबूती मिलती है। यह क्रिया इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करती है।

मेडिटेशन
संगीत सुनने से मन खुश और शांत होता है | इमेज : फाइल इमेज

सांस से जुड़ी हुई इन क्रियाओं के अलावा शरीर से जुड़ी हुई कुछ कसरत /योग आसन भी फोकस सुधार करने में मदद कर सकते हैं –

1. शारीरिक क्रियाएं और योग

स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम अनिवार्य है। इसके लिए आप कसरत जैसे – दौड़ना, वज़न उठाना आदि भी कर सकते हैं या फिर सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

2. खाने का रखें ध्यान

खाना सिर्फ शरीर को ही नही बल्कि दिमाग को भी प्रभावित करता है इसलिए जो भी खाएं ध्यान से खाएं। अच्छे पॉज़िटिव दिमाग के लिए मांसाहारी भोजन से परहेज करें। साथ ही FAO या FASSAI की गाइडलाइन का भी पालन कर सकते हैं।

3. संगीत को सुनें

ऐसे संगीत को सुने जो पॉज़िटिव रखे। ध्यान भटकाने वाले संगीत, फिल्मों से दूर रहें।

इन सभी आसान तरीकों के अलावा अपने जीवन में समाज के रोल मॉडल जैसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, रबींद्रनाथ टैगोर को प्रेरणा स्रोत बनाएं। जिन्होंने फोकस करने की कला के कारण एक उच्च मुकाम हासिल किया।

और भी पढ़िये : काम से थोड़ा ब्रेक देने की ज़रूरत समझाते 5 संकेत

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.