मन को किन चीज़ों में भटकाने से रोके, जाने उपाय

मन को किन चीज़ों में भटकाने से रोके, जाने उपाय

मन को नियंत्रण करना संभव है
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

इंसान का मन बहुत चंचल है। यह एक स्थान पर टिककर नहीं रहता हवा की तरह चलता रहता है। यही दिक्कत बहुत से लोगों के साथ होती है, वे एक चीज पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाते। इस वजह से वह अपने लक्ष्य से भी भटकते रहते हैं। ऐसा किसी भी क्षेत्र में किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिये यह व्यक्ति की सफलता में रूकावट पैदा करता है।

क्यों भटकता है मन?

सबसे पहले व्यक्ति को यह जानने की कोशिश ज़रूर करनी चाहिए कि मन क्यों भटकता है या किन चीज़ों में मन अटका हुआ है। जब भी व्यक्ति बीती बातों या फिर नेगेटिव बातों का विचार करता है और भूतकाल में जाकर कई प्रकार के विचार को उत्पन्न करने की कोशिश करता हैं, तो मन उचित काम करने से भटक जाता है। इस परिस्थिति में व्यक्ति का मन भटका होता है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

कैसे रोके मन को भटकने से

मन का भटकाव रोकना कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। इसलिये कुछ बातों पर गौर करें और जानिये हमें अपना ध्यान किन चीज़ों में नहीं भटकाना चाहिए।

लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता छोड़ें

आपने कभी सोचा है कि अगर आप दूसरों की बातों का फिक्र करना छोड़ दें, तो आपकी ज़िंदगी में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं। लोगों का काम कहना है, लेकिन व्यक्ति को उनके बातों को दिल से नहीं लगाना चाहिए।

सभी को खुश करने की कोशिश करना छोडें

यह ज़रूरी नहीं कि सभी आप से खुश रहे। कुछ लोग आपको देखकर ही खुश हो जाते हैं। सभी के भाव एक समान नहीं होते हैं। इसलिये सभी को खुश करने के बजाय खुद खुश रहने की कोशिश ही काफी है। आप खुश तो बाकी अपने आप ही खुश हो जाएंगे।

मन
मन को स्थिर करे |इमेज : फाइल इमेज

शिकायत करना छोडें  

हर जगह अपने दुखों और कष्टों को रोना बंद कीजिए। जीवन के अच्छे पक्ष की ओर ध्यान दीजिए दुखों और शिकायतों से हटकर समाधान ढ़ूंढने की कोशिश कीजिए।

गलतियों को दोहराना से बचें

गलतियां चाहे बड़ी हो या छोटी, इनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। गलतियां व्यक्ति को अनुभव करवाती है और साथ ही एक ही चीज़ को सुधारने के कई मौके देती है। कोशिश करे कि वही गलतियां न दोहराकर उससे सीख लेकर आगे बढ़ें।

असफलता का डर

जो काम किया ही नहीं या अभी तक पूरा नहीं है, उससे पहले ही असफलता का डर क्यों? किसी भी काम को करने से पहले या पूरा होने से असफलता महसूस न करें। यह पॉज़िटिव विचार रखें कि कोई काम मुश्किल नहीं है, अपने ध्यान को पॉज़िटिव रखें।

इस सबके अलावा मन का भटकाव रोकने का सबसे अच्छा तरीका योग, प्राणायाम और मेडिटेशन है, जो स्वस्थ मन, एकाग्रता और सजगता को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है।

और भी पढ़िये : 50 की उम्र के बाद बदलिए अपना डाइट प्लान

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.