तांबे के बर्तन का पानी बनाता है निरोग

तांबे के बर्तन का पानी बनाता है निरोग

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

आयुर्वेद में ही यह बात कही गई है कि तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से शरीर को फायदा मिलता है और अब तो विज्ञान में भी साबित हो चुकी है कि तांबे के बर्तन में पानी रखना पूरी तरह से शुद्ध होता है। साथ ही वैज्ञानिक यह भी दावा करते है कि यह शरीर में कॉपर की कमी को भी पूरा करता है।

तांबे के बर्तन क्यों?

ऐसा माना जाता है कि पानी को कॉपर से पॉज़िटिव चार्ज मिलता है और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। दरअसल इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होने देता।

तांबे के बर्तन के फायदे-

डाइजेस्‍टिव सिस्‍टम में सुधार

कॉपर के बर्तन में रखा पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। यह शरीर में भोजन को जल्‍दी पचाने में मददगार साबित होता है। चूंकि कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसलिए इसके बर्तन से पानी पीना इम्‍यून सिस्‍टम को संतुलित बनाए रखता है।

मस्तिष्‍क को बनाता है सक्रिय

कॉपर में मस्तिष्‍क को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं। इन गुणों की मौजूदगी दिमाग को मज़बूत करती है। याददाशत को बढ़ाती है और इंसान काम को अधिक कुशलतापूर्वक कर पाता है।

त्‍वचा को रखता है स्वस्थ

अगर आप अपनी त्‍वचा को सुंदर बनाना चाहते हैं, तो रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखें और फिर सुबह उसे पी लें। दरअसल, तांबा हमारे शरीर के मेलेनिन के उत्‍पादन का मुख्‍य घटक है। इसके अलावा कॉपर नई कोशिकाओं के उत्‍पादन में मदद करता है, जो त्‍वचा की सबसे ऊपरी परतों की भरपाई करने में सहायक होती है।

बढ़ाता है खून

आमतौर पर भारतीयों में खून की कमी या एनीमिया की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते है, तो यह पानी शरीर के आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित कर देता है और खून की कमी को दूर करने में मददगार बनता है।

दिल को रखता है स्‍वस्‍थ

दिल के रोगी और तनाव से ग्रसित लोगों के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना रामबाण साबित हो सकता है। यह पानी पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्‍छे तरीके से करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां कम होने का रिस्क रहता है।

सेहत रहे निरोग | इमेजः विकिमीडिया

चांदी और सोने के बर्तन के फायदे

चांदी के बर्तन में पानी पीने से शरीर के अंगों के विकार और पाचन क्रिया व मूत्र रोगों से छुटकारा मिलता है।

सोने के बर्तन में रखा पानी पीने से सांस से जुड़ी समस्याएं, फेफेड़ों, दिल और नर्व सिस्टम के रोगों का रिस्क कम होता है। यह दिमाग और शरीर को शांत करता है।

तो फिर आज से आप इन बर्तनों को अपने किचन में रखें और इस्तेमाल करें ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकें।

और भी पढ़े: बारिश के पानी को बचाने का अनूठा तरीका

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.