घर की सफाई तो हर कोई करता है लेकिन क्या आपका शहर साफ- सफाई में आगे है? क्या आपके दिमाग में ये सवाल आया है? हालांकि सफाई अभियान के चलते अब कई लोग इधर उधर कचरा फेंकने से हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आदतों में सुधार के कारण ही आज भारत के कई शहर हैं, जिनमें साफ सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है और जो देश के बाकी हिस्सों के लिये उदाहरण के रूप में हमारे सामने खड़े हैं।
किसी शहर के साफ होने में वहां की जनता और नगरपालिका का काफी योगदान होता है। अगर शहर की जनता साफ सफाई के प्रति जागरुक है, तो वह अपने शहर को साफ बनाये रखती है। चलिये जानते कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में जिन्होंने सबसे टॉप में अपनी जगह बनाई है।
इंदौर
केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर इंदौर ने बाजी मार ली है। लगातार तीसरे साल इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल हुआ है। यह तीसरा मौका है, जब इंदौर ने ओवर ऑल परफॉर्मेंस में नंबर वन का खिताब हासिल किया है। उसके पीछे स्थानीय निगम के साथ ही आम लोगों का भी एक अहम योगदान माना जा रहा है।
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी को स्वच्छता सर्वेक्षण में भारत का दूसरा सबसे साफ शहर चुना गया है। झीलों का शहर कहे जाने वाला भोपाल भारत के सबसे हरियाली वाले शहरों में से एक है।
सूरत
गुजरात के सबसे मुख्य और बड़े औद्योगिक शहर में से एक सूरत शहर है। यह भारत के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। हालांकि औद्योगिक शहर होने की वजह से यहां की फैक्ट्रियों से काफी प्रदूषण होता है, फिर भी यहां के लोग साफ सफाई का खास ख्याल रखते हैं।
महाराष्ट्र के कई शहर है सफाई में आगे
महाराष्ट्र की जनता यह अच्छी तरह से समझ लिया है कि स्वच्छता से ही समृद्धि और खुशहाली आती है। जैसे हम अपने घरों में सफाई करते हैं और स्वच्छता बनाये रखते हैं, ठीक उसी प्रकार ये शहर हमारा है। इसको भी साफ -सुथरा रखना हमारा दायित्व है। तभी तो महाराष्ट्र के कई शहर जैसे नासिक, पिंपरी चिचवड, पुणे, वसई विरार को आज स्वच्छता सर्वेक्षण के सूची में शामिल किया गया है।
राजकोट और अहमदाबाद
स्वच्छ शहर में गुजरात के सूरत के बाद देश के सबसे स्वच्छ और साफ शहरों में अब अहमदाबाद और राजकोट सिटी भी इस लिस्ट में शामिल है। अब लोगों की यह कोशिश है कि गुजरात के बाकी शहरों को भी साफ – सफाई में आगे रखें।
इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान को लेकर कई तरह के अभियान चलाए गए है, इसी के चलते लखनऊ, वाराणसी, कानपुर जैसे शहर स्वच्छता सर्वेक्षण की लिस्ट में है।
चंडीगढ़
इस बार सफाई के मामले में पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ ने भी अपनी जगह बनाई। जिस अद्भुत वास्तुकला और परिदृश्य के लिए यह शहर प्रसिद्ध है और देश के विभिन्न शहरों से प्रकृति प्रेमी इस जगह को देखने के लिए यहां आते हैं। ऐसे में यह खूबसूरत जगह सफाई में कैसे पीछे रह सकता है।
यदि लोगों में इसी तरह सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई जाए, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत भी साफ देशों में अपना नाम दर्ज करवा पाएंगा।
और भी पढ़िये : पर्यावरण के लिए ज़रूरी है इलेक्ट्रोनिक्स को सही तरीके से निपटाएं
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।