कहते हैं कि जब हौसले हो, तो जीत हासिल करने में कोई मुश्किल नहीं आती और ये बात सच कर दिखाई है मुम्बई के डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल’ ने। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े टैलेंट शो “अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट: द चैपिंयन्स – सीज़न 2” को जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। इस बात की जानकारी शो के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई है।
कैसे मिली जीत?
हालांकि वी अनबीटेबल ग्रुप ने साल 2019 में भी इस चैंपियनशिप में भाग लिया था, लेकिन वो फाइनल में चौथे स्थान पर रही थी। इस बात से निराश न होकर ग्रुप ने भारत आकर फिर से जोर शोर से प्रैक्टिस शुरू कर दी। इस साल फिर से ग्रुप ने “अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट: द चैपिंयन्स – सीज़न 2” भाग लिया और अपने फाइनल परफोर्मेंस में इतना अच्छा डांस किया कि शो के सभी जजों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
जज थे प्रभावित
शो में उनके परफोर्मेंस इतने बेहतरीन थे कि शो के एक जज होई मंडेल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “ ये एक बेहतरीन एक्ट है, ये किसी भी टैलेंट शो में नहीं किया गया है। वी अनबीटेबल बहुत प्रतिभावान होने के साथ मेहनती है, जो किसी भी ग्रुप के लिए ज़रूरी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो ही शो जीतेगें।“
वही जीतने की खुशी में एलीशा डिक्सोन ने खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा, “ बहुत-बहुत बधाई वी अनबीटेबल, आपने शो को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और दुनिया में बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हो।“
ग्रुप की सफलता ये बताने के लिए काफी है कि अगर किसी काम को पूरी मेहनत और जी जान से किया जाए, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है।
वी अनबीटेबल
मुम्बई का ये ग्रुप पहले से ही भारत में अपने डांस परफोर्मेंस से काफी सुर्खिया बटोर चुका है और अब पूरी दुनिया में वी अनबीटेबल छा गया है।
ये ग्रुप जीवन की बड़ी सीख देता है कि मेहनत और लगन के सामने डर और निराशा सब हार मान लेते हैं।
इमेज : वी अनबीटेबल डांस क्रू
और भी पढ़िये : वेजिटेरियन बनने के लिए अपनाएं 5 आसान तरीके
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।