बहादुरी की मिसाल थी कमलेश कुमारी
देश की संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले को हमारे जाबांज सुरक्षाकर्मियों ने असफल कर दिया था लेकिन इस हमले में कई सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे, जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल कमलेश कुमारी भी शामिल थी। कमलेश को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला पुलिस कांस्टेबल हैं। कमलेश की सूझबूझ से असफल हुआ हमला केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कांस्टेबल कमलेश कुमारी ने 13 दिसंबर 2001 को सूझबूझ दिखाई और जैसे ही उन्होंने कार से 5 हथियारों से लैस आतंकियों को उतरते देखा तुरंत […]