शुक्रवार को ही क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे
प्रेम और मानवता का संदेश देने वाले ईसाइयों के आराध्य जीसस क्राइस्ट (ईसा मसीह) की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईसाई धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है, लेकिन बाकी त्योहारों की तरह इस दिन खुशियां नहीं मनाई जाती, बल्कि जीसस के सूली पर चढ़ने के दर्द को याद किया जाता है। क्यों मनाया जाता है? गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। बाइबल के मुताबिक, इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। उन्हें सूली पर लटकाने से पहले बहुत प्रताड़ित किया गया। इसके बावजूद ईसा मसीह […]