नॉर्थ ईस्ट का एकमात्र हिंदी भाषी राज्य
साल 2011 की जनगणना के अनुसार 14 लाख जनसंख्या वाले अरुणाचल प्रदेश में जहां 26 ट्राइबल कम्युनिटी और 256 सब-ट्राइबल कम्युनिटी मौजूद हैं, वहीं 30 भाषाएं भी बोली जाती हैं। इतनी भाषाओं के बीच किसी नार्थ ईस्ट राज्य का हिंदी भाषी होना वाकई में काफी हैरान करता है। लिंक भाषा से हुई शुरुआत दरअसल कई भाषाओं के बावजूद राज्य में हिंदी भाषा इसलिए उभरकर आई है क्योंकि इसका उपयोग लिंक भाषा के तौर पर किया जाता रहा है। खास बात यह कि नॉर्थ ईस्ट के अन्य राज्यों की तरह अरुणाचल प्रदेश में कभी भी किसी एक मूल भाषा को बढ़ावा […]