लड़की का मददगार बना ऑटो ड्राईवर
देश की राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा लंबे समय से बहस का विषय बना हुआ है। 16 दिसंबर, 2012 के समय हुए निर्भया केस के बाद लगा था कि शायद कुछ बदलाव देखने को मिले, लेकिन आज भी कमोबेश वैसे ही हालत हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी रात के समय महिलाओं और लड़कियों के लिए निकलना सुरक्षित नहीं माना जाता। महिलाएं सेफ्टी के लिए अपने सगे संबंधी पुरूष या दोस्त को साथ लेकर चलना ज्यादा प्रेफर करती है। लेकिन इस काले सच के बावजूद कहीं-न-कहीं उजाले की किरण भी नज़र आती है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो महिलाओं […]