जहां महिलाओं ने रखा पहला कदम
आज़ादी की लड़ाई रही हो या फिर राजनीति, महिलाओं का योगदान कहीं भी कम नहीं रहा। पहली ऐसी महिलाये, जिन्होंने देश और समाज की बेहतरी के लिये काम किया। सरोजनी नायडू ‘नाइटेंगेल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू राजनीतिज्ञ और कवयित्री होने के साथ-साथ एक मज़बूत और प्रभावशाली महिला भी थीं। वह भारतीय राज्य की पहली महिला गवर्नर थी। जब साल 1905 में लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल का विभाजन किया, तो इससे वह गहरे रूप से प्रभावित हुईं। जब देश आज़ादी के लिये लड़ रहा था, तब सरोजिनी नायडू कई प्रमुख लोगों के संपर्क में आई […]