टीनएज लड़की हुई नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
पर्यावरण बचाने के लिए स्वीडन की 16 साल की लड़की ग्रेटा थनबर्ग को नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया है। पर्यावरण बचाने का अभियान पर्यावरण बचाने के दिशा में अपने देश में ग्रेटा ने कई अभियान चलाये और स्वीडिश संसद के बाहर प्रदर्शन भी किया। कई बार इसके लिए उन्हें स्कूल भी छोड़ना पड़ा। हर शुक्रवार को स्कूल छोड़कर #FridaysForFuture अभियान के तहत संसद के बार प्रदर्शन करने जाती थी ताकि स्वीडन की सरकार पर्यावरण में हो रहे बदलावों से बचने के लिये कुछ कदम उठाये। इन्हीं बेहतरीन कामों के चलते ग्रेटा को यूनएन क्लाइमेट टॉक्स और […]