किसी रहस्य से कम नहीं है चेन्नई का कुआं

किसी रहस्य से कम नहीं है चेन्नई का कुआं

FacebookTwitterLinkedInCopy Link

ये तो हम अक्सर सुनते है कि गर्मी में तालाब, कुएं और पानी के अन्य स्रोत सूख जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई का एक कुआं ऐसा है, जिसका पानी भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता और यह कुआं आज तक विशेषज्ञों के लिए भी रहस्य बना हुआ है।

कहां है ये अद्भुत कुआं?

चेन्नई के मशहूर सेंट जॉर्ज किले के अंदर गहराई में यह कुआं बना है, जिसका पानी भीषण से भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता। आखिर यह अजूबा कैसे होता है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। किले के अंदर 30 फीट नीचे बने इस कुएं में करीब 15 फीट तक पानी रहता है। जानकारों का कहना है कि अंग्रज़ों ने अपने सैनिकों की पानी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए शायद यह कुआं बनवाया होगा। कुएं के नीचे जाने के लिए पत्थरों से बनी सीढ़ियां हैं जो पत्तों से ढंकी रहती है। पहली नज़र में किले को देखने पर किसी को अंदाज़ा भी नहीं हो सकता कि यहां कोई कुआं भी है।

किसी रहस्य से कम नहीं है चेन्नई का कुआं
कभी न सूखने वाला कुआं  | इमेज: टाइम्स ऑफ़ इंडिया

ब्रिटिशों का बनाया पहला किला

इस किले को 1640 में बनाया गया था। यह अंग्रेज़ों द्वारा बनाया गया पहला किला है। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के फ्रांसिंस डे ने बनाया था। यह किला ईस्ट इंडिया कंपनी का बिज़नेस सेंटर था। किले में पुरानी सैनिक छावनी, अधिकारियों के मकान, सेंट मैरी चर्च और रॉबर्ट क्लाइव का घर है। सेंट मैरी चर्च अंग्रेज़ों द्वारा बनाई गई सबसे पुरानी चर्च है। इतिहासकारों की मानें, तो यह किला हमेशा दुश्मनों के निशाने पर रहता था, जिसके कारण लंबे समय तक लोग किले से बाहर नहीं निकलते थे। ऐसे में माना जाता है कि लोगों की पानी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए यह असाधारण कुआं बनवाया गया होगा।

फांसीसियों के कब्जे में था

सेंट जार्ज किला कई युद्ध झेल चुका है। 1746 से 1749 तक इस पर फ्रांसीसियों का कब्जा रहा, फिर एक संधि के तहत उन्होंने यह किला अंग्रेज़ों को सौंप दिया। इसकी दीवारें बहुत

मज़बूत हैं। किले के अंदर एक म्यूज़ियम भी है, जिसे फोर्ट म्यूज़ियम कहते हैं। इसमें अंग्रेज़ों के ज़माने की चीज़ें और चेन्नई में खुले पहले बैंक की कुछ चीज़ों को सहेजकर रखा गया है। फिलहाल यह किला राज्य सरकार के अधीन हैं और यहां कई सरकारी ऑफिस हैं।

बिहार में भी है ऐसा ही कुआं

चेन्नई के सेंट जॉर्ज किले के अनोखे कुएं की तरह ही बिहार में भी एक कुआं है, जिसका पानी कभी नहीं सूखता। इस कुएं को अगम कुआं कहा जाता है, जिसका निर्माण सम्राट अशोक के समय हुआ था। इस कुएं की अजीब बात यह है कि इसका जल स्तर हमेशा एक जैसा रहता है न तो बाढ़ आने पर बढ़ता है और न ही गर्मी में सूखता है। हमारे देश में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी चीज़ें है, जिसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं ढूंढ़ पाया है।

इमेज: विकिमीडिया

और भी पढ़े: ब्रेन पावर बढ़ाने वाले फूड्स

अब आप हमारे साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.