कपड़ों के रंग से व्यक्तित्व की पहचान

कपड़ों के रंग से व्यक्तित्व की पहचान

ज़्यादातर लाल, नीले, पीले, सफेद और काले कपड़े पहनने वाले लोगों का व्यक्तित्व जानिए
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

रंगों से हमारा बहुत ही गहरा रिश्ता है। जिस प्रकार साहित्य में नौ रसों का महत्त्व होता है, उसी प्रकार रंगों का हमारे व्यक्तित्व पर भी असर पड़ता है। कपड़े हमारे तन को ढकने का काम तो करते ही हैं, लेकिन कपड़ों के रंग हमारे व्यक्तित्व, व्यवसाय, चरित्र और आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं। आप किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़े पहनने के तरीके, कपड़ों के रंग और उनकी गुणवत्ता से आसानी से पहचान सकते हैं। क्योंकि कपड़ों के रंग भी व्यक्ति के विकास पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं।

रंग मनोविज्ञान के अनुसार रंग व्यक्ति के व्यवहार, मनोदशा और दूसरों पर इसका प्रभाव डालते हैं।

कपड़ों के रंग के अनुसार व्यक्तित्व 

लाल रंग के कपड़े

इस रंग के कपड़े ज़्यादा पहनने वाले लोग गुस्से वाले, उत्साही, ऊर्जावान और प्रबल इच्छाशक्ति वाले होते हैं। जो ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं सुनते कम व सुनाते ज़्यादा है। इनमे धैर्य की कमी होती है, जिससे इन्हे कई बार हानि का सामना करना पड़ता है।

काले रंग के कपड़े

यह रंग त्याग व रहस्यात्मकता दर्शाता है, जिस कारण इनका इस्तेमाल करने वाले लोग अच्छे विचारवान और अनुशाशित होते हैं। जिन्हें खुद पर पूरा नियंत्रण होता है। यह अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाना जानते हैं।

संबंधित लेख : क्योंकि हर रंग कुछ कहता है

सफेद रंग के कपड़े

इस रंग का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति शांत, संतुलित, पॉज़िटिव व आशावादी दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं। खुले विचारों वाले ये लोग एकांत और साधा जीवन जीने में पसंद करते हैं।

पीले रंग के कपड़े 

ऐसे व्यक्ति चुनौती पसंद करते हैं, प्रेरणा प्रदान करने वाले और हमेशा अपने काम मे लगे रहने वाले होते हैं। आध्यात्मिक प्रवृति के लोग सहजता से जीवन गुजारना पसंद करते हैं। इनकी वाणी में मिठास, समर्पण व अपनेपन की भावना होती है। 

नीले रंग के कपड़े

ऐसे लोग आत्मनिर्भर और गहरे विचार रखने वाले होते हैं। काल्पनिक व व्यावहारिक दोनों तरह का दृष्टिकोण रखते हैं। शांत और ज़रूरत से ज़्यादा कड़ी मेहनत करने पर विश्वास रखते हैं। किसी भी बात की तह तक जाना पसंद करते हैं।

रंगो का प्रभाव मन पर
रंगो का प्रभाव मन पर | इमेज : फाइल इमेज
हरे रंग के कपड़े

ऐसे व्यक्ति अपनी प्यारी बोली से किसी को भी अपना बना लेते हैं, लेकिन किसी पर जल्दी से भरोसा नहीं करते। स्वतंत्र जीने के शौकीन यह लोग किसी के अधीन ना रहकर घूमने फिरने का बेहद लगाव रखते हैं। हर समस्या का समाधान इनके पास होता है। 

भूरे रंग के कपड़े

यह लोग आत्मकेंद्रित, अकेले जीवन जीने वाले तथा स्वनियंत्रित होते हैं। ये अच्छे मार्गदर्शक व आलोचक हो सकते हैं। समय का नियोजन ना कर पाने के कारण हमेशा तनाव मे रहते हैं।

गुलाबी रंग के कपड़े

इस रंग को चाहने वाले व्यक्ति स्नेही, उदार और समझदार होते हैं, लेकिन इनमें इच्छाशक्ति का अभाव होता हैं अपनी उम्र के हिसाब से इनमें बचपना अधिक रहता हैं। छोटी सी बात भी इन्हें परेशान कर देती है।

और भी पढ़िये : क्यों खाएं ऑर्गेनिक आहार, जानिए 5 कारण

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम  पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.