मृणालिनी साराभाई- क्लासिकल डांस को पहुंचाया बुलंदियों पर
भारतीय क्लासिकल डांस का ज़िक्र हो और मृणालिनी साराभाई का नाम न आये, ऐसा भला कैसे हो सकता है! भारतीय शास्त्रीय नृत्य को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी मृणालिनी मशहूर क्लासिकल डांसर, डांस ट्रेनर और कोरियोग्राफर भी थी। कत्थकली करने वाली पहली महिला मई 1918 में केरल में जन्मी मृणालिनी साराभाई ने शांतिनिकेतन में गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर की निगरानी में शुरुआती पढ़ाई की। उनका बचपन स्विटज़रलैंड में बीता। कुछ समय के लिए उन्होंने अमेरिका की अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट से भी ट्रेनिंग ली। भारत लौटने के बाद उन्होंने जानीमानी नृत्यांगना […]