अब पान के दागों से मिलेगी मुक्ति
भारत के इतिहास और परंपराओं से पान का संबंध बहुत पुराना और गहरा है। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सामान्य जीवन तक में पान का खूब इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, पान खाकर जब इसकी पीक से सार्वजनिक स्थलों व ऐतिहासिक धरोहरों को बदरंग किया जाता है, तो चिढ़ बढ़ जाती है। पर अब पान के इन दागों को हटाने के लिए इकोफ्रेंडली और सस्ता उपाय विकसित हो चुका है। आठ छात्राओं की टीम ने किया कमाल मुंबई के रामनारायण रुईया कॉलेज की आठ लड़कियों की एक टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। टीम ने अपनी इस इकोफ्रेंडली टेक्नीक […]