मन की शांति यानी कि वह अवस्था है जो तनाव और चिंता से मुक्त हो, जिसमें व्यक्ति मानसिक और भावनात्मक रुप से शांत हो। जहां मन में नेगेटिव विचार और परेशानी पैदा करने वाले कारण न आते हो। मन में केवल पॉज़िटिव विचार, विश्वास आंतरिक मज़बूती और खुशियों हो। जब मन शांत होता है, तो व्यक्ति हर समस्या में खुद पर नियंत्रण रखता है, इसलिए मन की शांति बहुत महत्वपूर्ण है।
क्या है अर्थ?
- मन की शांति
- मानसिक और भावनात्मक रुप से मज़बूती
- विनम्र और संतोष अनुभव कराता हो
- बिना किसी तनाव और चिंता के मानसिक स्थिति में बने रहना
- जीवन के चीज़ों को व्यक्तिगत रूप से न लेने और तनावपूर्ण परिस्थितियों में बने रहने की क्षमता हो
क्यों ज़रूरी है आंतरिक शांति?
यह एक पॉज़िटिव उर्जा है, जो व्यक्ति की रोज़मर्रा ज़िंदगी में उसके कामकाज को बनाने में मदद करती है। ताकि व्यक्ति आपना जीवन शांति और खुशी से बिता सकें।
- यह नेगेटिव विचारों या अनुभूतियों को दूर करता है और अशांति से मुक्त कर मन को शांत करता है।
- रोज़मर्रा की मुश्किलों का सामना करने की काबिलियत प्रदान करता है।
- खुद के मन पर पूरी तरह से नियत्रंण रखता है।
- आंतरिक मज़बूती को बढ़ाने में मदद करता है।
- व्यक्ति को तनावपूर्ण और असहज स्थितियों में शांत रहना सिखाता है।
- आंतरिक शांति के कारण ही व्यक्ति हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहता है और निडर और बुद्धिमानी से अपने जीवन में आगे बढ़ता है।
- दुख और गुस्सा जैसी भावनाओं पर व्यक्ति का ध्यान नहीं रहता।
- आंतरिक शांति के कारण ही व्यक्ति किसी की बातों को दिल से नहीं लगाता है।
- व्यक्ति खुद को भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रभावित होने से रोकता है।
- आंतरिक शांति व्यक्ति को अतीत के बारे में सोचने या भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान के पल का आनंद लेने में सक्षम बनाती है।
- जब आंतरिक शांति होती है, तो हर तरह खुशी का अहसास रहता है।
- यह एक-दूसरों के साथ संबंधों को बेहतर बनाता है।
- आंतरिक शांति में व्यक्ति दुनिया को पॉज़िटिव नज़रिए से देखता है। इस वजह से उसे अपने आसपास की दुनिया बेहतर और उज्जवल दिखाई देती है।
कैसे पाएं आंतरिक शांति ?
सच्चाई को अपनाएं
आंतरिक शांति पाने के लिए पहले जीवन की सच्चाई को स्वीकार करके उस पर विश्वास करना सीखिए। जीवन की सच्चाई को स्वीकारने से व्यक्ति नेगेटिव विचारों से मुक्त रहता है।
खुद को और दूसरों को दोष न दें
दोष लगाना मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी कमज़ोरी है, जो शांतिपूर्ण जीवन जीने में बाधा पैदा कर सकती है। इसलिए न किसी दोष दें न ही खुद को दें।
हर काम को प्यार से करें
आप जो भी करते हैं या पसंद हैं, उसे पूरा करने में दिलोजान लगा दें। इसी में व्यक्ति को ख़ुशी, विश्वास और और आंतरिक मज़बूती का अनुभव होगा।
मेडिटेशन और योग अपनाएं
यह एक ऐसा उपाय है, जिसमें व्यक्ति को आंतरिक शांति और खुशी मिलती है। खुद को जानने का मौका मिलता है। खुद की कमी और शक्ति की पहचान होती है।
व्यक्ति के अंदर वह सब शक्तियां है, जिससे वह आंतरिक शांति पा सकता है, अगर वह अपनी तुलना दूसरों से न करें।
और भी पढ़िये : मटर से बनी 5 रेसिपीज़ का लुत्फ उठाएं, अपनी सेहत भी बनाएं
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।