आजकल की जीवनशैली कुछ ऐसी हो गई है कि हर व्यक्ति एक समय पर एक से ज़्यादा काम करने की कोशिश करता है। वक्त से कदम मिलाने की होड़ और दूसरों से एक कदम आगे बढ़ने की कोशिश में अक्सर आप तनाव को निमंत्रण दे देते हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि कैसे आपकी छोटी-छोटी आदतें आपके जीवन में तनाव का बड़ा कारण बन जाती हैं।
चलिए आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनको छोड़ कर आप अपने दिन में ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी बदलाव महसूस कर सकते हैं।
मोबाइल नोटिफिकेशन चेक मत करें
सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप नोटिफिकेशन्स को उठते ही चेक न करें। ऐसा करने से आपकी सुबह के सबसे बेहतर और शांत पल आपसे छिन सकते हैं। काल्पनिक दुनिया को छोड़कर सबसे पहले अपने आस-पास, खुद से ज़ुड़े लोगों से मिलें। अपने प्रियजन या बच्चों को गले लगाएं और दिन की अच्छी शुरुआत करें।
नाश्ते में ज़्यादा चीज़ें बनाने की कोशिश ज़रूरी नहीं
सुबह की नींद किसको प्यारी नहीं होती। अगर आपकी सुबह नाश्ता बनाने की ज़िम्मेदारी है, तो रात को ही इसकी तैयारी कर लें। सुबह नाश्ते में वही चीज़े बनाएं जो पौष्टिक होने के साथ-साथ जल्दी बन जाएं। जैसे ओट्स, स्प्राउट्स, वेजिटेबल सैंडविच, परांठे आदि।
सबकुछ परफेक्ट होना ज़रूरी नहीं
ज़रूरी नहीं कि आप एक आदर्श माता या पिता बनने की कोशिश करें। अगर किसी दिन आपको देर हो जाए, तो अपना सारा दिन दुखी होकर न बिताएं। सुबह के इतने सारे कामों के बीच अपने पार्टनर या बच्चों से मदद लेने से भी हिचकिचाएं नहीं। आप भी उन्हीं की तरह एक इंसान हैं, और कभी-कभी आप अपने लिए भी कुछ सुबह में आराम कर सकती है।
थोड़ा जल्दी उठकर दे सकती है खुद को समय
अगर आप ठान लें तो क्या नहीं कर सकते। अगर आप एक बार अपने मन में बिठा लें कि आपको एक घंटा जल्दी उठना है, तो आपको कुछ ही दिनों में इसकी आदत पड़ जाएगी। रुटीन से कुछ समय पहले उठकर आप वो काम कर सकते हैं, जो ज़रूरी तो होते हैं, लेकिन बिज़ी रूटीन की वजह से आप उन्हें बाद के लिए टालते रहते हैं। एक बार ऐसा कर के देखिए और अपने जीवन में बदलाव महसूस करिए।
और भी पढ़िये : बच्चों के मन में कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के जवाब देगा सुपरहीरो ‘वायु”
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर , टेलीग्राम और हेलो पर भी जुड़िये।