साफ मन और अच्छे इरादों के साथ जब आप कोई काम करते हैं, तो वह ज़रूर पूरा होता है। कबीर दास जी कहते हैं कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत। यानी जीवन में हार और जीत केवल मन की भावनाएं हैं। पॉज़िटिव होने का यह मतलब नही है कि आपके होंठों पर हरदम मुस्कान रहे, लेकिन हां, मन के विश्वास बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। अगर मन मज़बूत हो, तो जीत पक्की है।
कुछ ऐसे ही पॉज़िटिव विचार जो मन को शांत करने के साथ मज़बूत भी बनाएं –

जब हालात बदलना मुमकिन न हो, तो शांत मन से उसका सामना करें।

जब आप कुछ कर नहीं सकते, तो शांत मन से बिना तनाव लिए सब देखते रहें।

हर वक्त होंठों पर मुस्कान हो ज़रूरी नहीं, मगर मन में विश्वास होना ज़रूरी है।

अतीत का बोझ उतार दीजिए, मन अपने आप हल्का हो जाएगा।

अगर मन में इच्छा हो, तो अंधेरे में रास्ता दिख जाता है।

जिस चीज़ को मन से चाहते हैं, उसे पाने की कोशिश हमेशा करते रहिए।

आइने में जब देखो, केवल चेहरा न देखो, मन का भाव भी देखो।

दुनिया की सबसे अनमोल चीज़ है मन की शांति

हमारा मन बगीचा है, उसमें अच्छे विचारों के बीज डालते रहना चाहिए।

यह दुनिया आपके विचारों का ही आईना है, जब आप अंदर से परेशान होंगे तो आपको बाहर भी वही नज़र आएगा।
और भी पढ़िये : इको फ्रेंडली शॉपिंग- सुरक्षित पर्यावरण और बचत का अनोखा तरीका
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।