क्या आपने कभी किसी को कहते हुए सुना है कि रंगों की भी ज़ुबां होती है, जो अपने ही तरीके से देखने वाले को कुछ कह जाती है। जो लोग रंगों को जानते हैं, वो अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि हर रंग के साथ एक मैसेज जुड़ा होता है, और आपको उसे पढ़ने की ज़रूरत नहीं होती। आपका दिमाग खुद-ब-खुद रंगों की भाषा समझ जाता है।
चलिए आपको बताते हैं कुछ रंगों के बारे में, कि कैसे वो आपके मूड को बदल सकते हैं, और आपको तरोताज़ा कर सकते हैं-
नीला

नीले रंग में आपके स्ट्रैस को मैनेज करने और आपके बिज़ी दिमाग को शांत करने की ताकत होती है। यह रंग आपकी हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। आपके तनाव के स्तर को भी नियंत्रित रख सकता है। इस रंग का प्रभाव ऐस्ट्रिंजेंट की तरह होता है। अपने बेड रूम के लिए नीले का सही शेड चुनेने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप बेहतर तरीके से सो सकेंगे।
हरा

अपने आसपास हरा रंग देखने से आपको लगेगा कि आप प्रकृति के करीब है। इस रंग को पहनने से आप शांत और तरोताज़ा रहते हैं। ग्रीन फैमिली में सबसे ज़्यादा तनाव कम करने वाले शेड्स बेज-ग्रीन और पेल-येल्लो ग्रीन हैं।
गुलाबी

यह रंग आपके विचारों में तालमेल बनाता है। फेंग-शुई की माने तो गुलाबी रंग के कई शेड्स नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखते हैं। हालांकि, गुलाबी को एक स्त्री रंग के रूप में देखा जाता है, लेकिन गुलाबी का सही शेड मन की शांति को बढ़ावा देता है।
सफेद

जब हम शांति की बात कर रहे हैं, तो सफेद रंग को कैसे भूल सकते हैं? यह शांति का ध्वजवाहक है। सफेद रंग विचारों में स्पष्टता और ताज़गी का प्रतीक है। सफेद से घिरा होना वास्तव में आपको शांत करने में मदद करता है। यही कारण है कि यह रंग गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है। हालांकि, सफेद के सही शेड को समझना बेहद ज़रूरी है। अगर आप थोड़ा नीरस रंग चुनते हैं, तो यह आपका मूड डाउन कर सकता है और अगर ज़्यादा ब्राइट चुनते हैं, तो यह वास्तव में आपको तनाव दे सकता है। इसलिए आप वॉर्म-क्रीमी शेड्स चुनें।
पीला

गर्म रंग होने के बावजूद, पीला एक बहुत ही उत्तेजक और सकारात्मक रंग है। इस रंग को देखने भर से आपको ऊर्जा महसूस होगी। अपने घर या ऑफिस में कुछ पीला रखें, क्योंकि शोध बताते हैं कि यह आपको अधिक सक्रिय और सचेत बनाता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग शांत रहने के साथ एक मिनट में एक मील भी दौड़ सके, तो पीला रंग आपका है।
और भी पढ़िये : बिना गैजेट्स दिन बिताने के फायदे
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी जुड़िये।
 
    
 
															 
					 
					 
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
									 
									 
									 
									 
													 
 
								