हैदराबाद में बना दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर

हैदराबाद में बना दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर

मेडिटेशन के ज़रिए भारत दे रहा है शांति का संदेश
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

मेडिटेशन यानी ध्यान की अहमियत दिनों दिन बढ़ती जा रही है और ये  न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में पॉप्युलर हो गया है। दरअसल, आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मन की शांति और सुकून के लिए ध्यान से बेहतर विकल्प और कोई नहीं है। मेडिटेशन के दुनिया में अब हैदराबाद की खास अहमियत होगी, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर बना है।

एक लाख लोग एकसाथ करेंगे ध्यान

योग और मेडिटेशन को यदि पूरी दुनिया में किसी ने पॉप्युलर बनाया है, तो वह भारत ही है और अब भारत के नाम एक और नया कीर्तिमान दर्ज हो चुका है। हैदराबाद में विश्व का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर बना है, यह हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट का ग्लोबल हेटक्वार्टर है। मेडिटेशन सेंटर की ऑपनिंग के मौके पर करीब 40,000 योग का अभ्यास करने वालों को साथ बाबा रामदेव भी मौजूद थे। कान्हा शांतिवनम हैदराबाद के बाहरी इलाके में 30 एकड़ में फैला इलाका है जिसमें हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट बना हैं। यहां एक सेंट्रल और 8 सेकंड्री हॉल हैं। एक साथ यहां पर एक लाख लोग ध्यान लगा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रात की रौशनी में यह सिडनी हार्बर जैसा दिखता है।

सुविधाओं से भरपूर

हार्टफुलनेस सुविधा 1400 एकड़ में फैली हुई आत्मनिर्भर इको सिस्टम है। यहां एक साथ 40,000 लोगों की मेजबानी की जा सकी है और यहां के किचन में एक लाख लोगों का खाना तैयार हो सकता है और जल्द ही यहां 350 बेड वाली आयुष मेडिकल सुविधा उपलब्ध होने वाली हैं।

मेडिटेशन के फायदे अनेक
मेडिटेशन के फायदे अनेक | इमेज: फाइल इमेज

क्या है हार्टफुलनेस?

हार्टफुलनेस एक राज योगा सिस्टम मेडिटेशन है जिसे ‘सहज मार्ग’ या ‘नेचुरल पाथ’ भी कहा जाता है। यह 20 सदी की में शुरू हुआ और 1945 में रामचंद्र मिशन की स्थापना के साथ ही इसे औपचारिक पहचान मिली।

मेडिटेशन के फायदे

विश्व स्तर पर मेडिटेशन के पॉप्युलैरिटी यूं ही नहीं है, बल्कि इसके ढेरों फायदे हैं।

  • तनाव कम होता है।
  • एंग्ज़ाइटी कम होती है।
  • इमोशनल हेल्थ अच्छी रहती है।
  • खुद को समझने में मदद मिलती है।
  • ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • याददाशत में सुधार होता है।
  • दयालु बनाता है।
  • नींद में सुधार होता है।
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • बुरी आदतों को छोड़ने में मदद मिलती है।

इतने फायदे जानने के बाद अब आप देर मत करिए, आज से ही मेडिटेशन शुरू कर दीजिए।

और भी पढ़िये : क्यों ज़रूरी है पॉज़िटिव एटीट्यूड ?

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्रामट्विटर और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.