ग्रुप में मेडिटेशन करने से मिलते हैं अनेक फायदे

ग्रुप में मेडिटेशन करने से मिलते हैं अनेक फायदे

ग्रुप मेडिटेशन भावनाओं को जाहिर करना सिखाता है
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

कोरोना काल के समय मेडिटेशन करने की सलाह देना आम बात हो गई थी क्योंकि मेडिटेशन के ज़रिए आप खुद को मानसिक रुप से काफी हद तक सेहतमंद रख सकते हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब हम मेडिटेशन करना शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उसे नियमित रुप से नहीं कर पाते। नियमित अभ्यास करने के लिए आप ग्रुप में भी मेडिटेशन कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि जब हम ग्रुप में मेडिटेशन करते हैं, तो मेडिटेशन की शक्ति दोगुनी होती है।  

ग्रुप मेडिटशन क्या है?

इस मेडिटेशन में सभी लोग एक ही जगह या ऑनलाइन के ज़रिये इकठ्टा होते हैं। दो या तीन से ज़्यादा लोगों को मिलाकर करने वाले मेडिटेशन क्रिया को ही समूह यानी की ग्रुप मेडिटेशन कहते हैं। ग्रुप में बैठकर मेडिटेशन करने से सभी की पॉज़िटिव एनर्जी एक जगह आती है और यह धीरे -धीरे अपने आस-पास के वातावरण को शांत करने में मदद करता है। इसेस न सिर्फ पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है, बल्कि इससे इंसान खुद को दूसरों से जोड़ना भी सीखता है।

क्या कहती है रिसर्च?

कई पुराने रिकॉर्ड और पिछली कुछ सालों की रिसर्च से यह पता चलता है कि ग्रुप मेडिटेशन से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। जर्नल ऑफ़ क्राइम, साइकोलॉजी एंड लॉ की रिसर्च कहती है कि ग्रुप मेडिटेशन आसपास के क्षेत्रों में अपराध को कम करता है और सामाज में सुधार करने में मदद करता है।    

ग्रुप मेडिटेशन
ग्रुप में भावनाओं को शेयर करने में मदद मिलती है | इमेज : फाइल इमेज

ये कैसे काम करता है?

ग्रुप मेडिटेशन में वातावरण को पॉज़िटिव और शांत बनाये रखने के लिए कई तरह की गतिविधियां भी की जाती है। जैसे पर्सनल स्टोरी शेयर करना, सहजता महसूस करना, बैक ग्राउंड में सौम्य संगीत बजाना इत्यादि। ग्रुप मेडिटेशन एक्सपर्ट की निगरानी में किया जाता है, ताकि नए व्यक्ति को मेडिटेशन करते समय कोई परेशानी न हो। जब ग्रुप में बैठकर मेडिटेशन अभ्यास होता है, तो साथी उलझनों को सुलझाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से ग्रुप में मेडिटेशन करने से आदत बन जाती है और समान विचारधारा वाले लोगों से मिलने और अनुभव शेयर करने का एक तरह रिश्ता बना सकता है।

ग्रुप मेडिटेशन के फायदे

  • मेडिटेशन डैली रूटीन की आदत में आना आसान हो जाता है।
  • दूसरों के साथ मेडिटेशन करने से दोस्ती बनाने में मदद मिलती है, जो जीवन में संतुलन खोजने और आध्यात्मिकता में सुधार लाता है।
  • ग्रुप मेडिटेशन लोगों से सामाजिक रूप से जुड़ने में मदद करता है।
  • एक साथ कई लोगों के साथ शांति का अनुभव करते हैं।
  • ग्रुप मेडिटेशन के समय एक-दूसरे से जीवन के विभिन्न पहलुओं से सीख मिलती है।
  • अकेलेपन का डर और तनाव कम होता है।
  • अपने भावनाओं को एक-दूसरे के साथ शेयर करने में मदद मिलती है।
  • मेडिटेशन की चुनौतियों को कम करता है और व्यक्ति को ग्रुप के साथ मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित रखने में बहुत मदद करता है।
  • यह व्यक्ति को यह अनुभव कराता है कि जब वह ऊर्जा को प्रवाहित होने देता है, तो कैसा महसूस होता है?
  • यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को जगाता है और उसे यह महसूस कराता है कि उसे ये आत्मविश्वास और एनर्जी से कहां से मिल रही है।

ग्रुप में मेडिटेशन करना एक नया कौशल सीखने और खुशियों को बांटने और स्वस्थ रहने अच्छा तरीका है।

और भी पढ़िये :  अच्छी नींद पाने के 5 आसान सुझाव

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम  पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.