जीवन में अगर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है, तो ज़रूरी है कि खुद पर विश्वास करें। अगर आप खुद पर विश्वास करेंगे, तो दुनिया भी आपको तवज्जो देगी। खुद पर यकीन हो, तो आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति अपनी जिज्ञासा और खुशी को भी रिस्क में डाल सकता है। जीवन में जब भी किसी चीज़ से डर लगे, तो उसका सामना करें, इससे आपका डर दूर हो जाएगा और नई ऊर्जा के साथ आत्मविश्वास भी आएगा।
तो, आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खुद को कॉन्फ़िडेंट बना सकते हैं-
दूसरो को न करें आंकलन
जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास नहीं होता, वह दूसरों को खुद से नीचे दिखाने के लिए आंकलन करता है और फिर उसकी आलोचना करता है। किसी को भी नीचे दिखाने की बजाय, आप अपनी कमज़ोरियों पर काम करें। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है और वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है, उसे लोगों को नीचा दिखाने की जरूरत महसूस नहीं होती है क्योंकि उसे पता होता है कि वह दूसरों से बेहतर कर सकता है।
बहाने मत बनाएं
आत्मविश्वास से भरे लोग कभी भी बहाने नहीं बनाते। किसी भी काम को करने के लिए वह पूरी लगन दिखाते हैं और इस बात पर भरोसा रखते हैं कि उनकी मेहनत का परिणाम उन्हें ज़रूर मिलेगा। एक खास बात यह भी है कि वह हार से डरते नहीं हैं और मौका आने पर एक बार फिर कोशिश करते हैं। ऐसे लोग किसी को भी दोष नहीं देते, न खुद को और न ही दूसरों को। उन्हें यह मालूम होता है कि ताकत उनके हाथ में है।
कंफर्ट ज़ोन से आए बाहर
आत्मविश्वास से भरे लोगों को यह अच्छी तरह से पता होता है कि आगे बढ़ने के लिए अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ता है। अगर आप अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर नहीं निकलेंगे, तो इसका मतलब है कि आप अपने लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ पाएंगे, जो काफी खतरनाक चीज़ है।
रुकावटों को करें नज़रअंदाज़
आत्मविश्वास से भरे लोगों में एक बात खास होती है कि उनके पास किसी भी काम के लिए रिसोर्स यानी साधन उपलब्ध होते हैं। किसी भी रुकावट को पार करने के लिए वह समय के अनुसार इन साधनों का इस्तेमाल करते हैं। वह यह भी जानते हैं कि उनका खुद से बड़ा कोई साधन नहीं हो सकता, इसलिए उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। अगर किसी भी साधन जैसे पैसा, संबंध, कौशल या ज्ञान का अभाव हो, तो वह सही योजना बनाकर उसे हासिल कर लेते हैं। इसलिए यदि जीवन में आगे बढ़ना है, तो आत्मविश्वास से बढ़े। हो सकता है कि कभी किसी मोड़ पर आपको संघर्ष करना पड़े, तो उससे डरे नहीं बल्कि उसका सामना करें। एक बार अगर आपको जीत हासिल हो गई तो आप कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखेंगे। याद रहे, कि कभी हार न माने और तब तक कोशिश करें, जब तक जीत न जाए।
और भी पढ़े: ऐसे बेहतर होगा बच्चों का दिमागी विकास