हर काम को सफल बनाने में मददगार है मेडिटेशन – विदिशा कौशल

हर काम को सफल बनाने में मददगार है मेडिटेशन – विदिशा कौशल

अपनी आंतरिक शक्ति का इस्तेमाल करके जीवन में सफलता पाएं
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

व्यक्तिगत जीवन हो या फिर व्यावसायिक, इंसान को जीवन के दोनों ही पहलुओं में सफलता चाहिए। ऐसे में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बिना मन भटकाए सफलता कैसे प्राप्त करें?  इसके लिए सबसे सरल और अच्छा रास्ता है ‘मेडिटेशन’। मेडिटेशन ही है, जो हमारे भटके हुए मन को कंट्रोल करता है और वर्तमान में लाता है और यह अनुभव कराता है कि हमारे अंदर कितनी शक्ति छिपी हुई है। सफलता तक पहुंचने के लिए जिस तरह की मानसिकता की ज़रूरत होता है, वह सभी शक्तियां हमारे अंदर ही होती है। अगर इसे उद्देश्यपूर्ण तरीके से किया जाए, तो यह हमारे जीवन में बहुत कुछ ला सकता है।

मेडिटेशन कैसे सफलता पाने में मदद करता है?

मेडिटेशन एक टूल की तरह काम करता है और जागरूकता को तेज़ी से बढ़ाता है। मेडिटेशन आपकी सोचने समझने की शक्ति को स्पष्ट करता है। यह आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है और यह बताता है कि आप कहां हो और आपको कहां होना चाहिए। अक्सर आप कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं और यह आपको सुरक्षित महसूस होता है, लेकिन इस वजह से आप एक ही काम कर रहे होते हैं और अपने जीवन में कुछ भी नया नहीं कर पाते और उस कंफर्ट जोन में ही जीने लगते हैं। ऐसा करने से आप की कमजोरियां बढ़ती ही रहेगी और अंदर ही अंदर आपका आत्मविश्वास कम होता जाएगा।  

इसलिए जीवन में सफल और आगे बढ़ने के लिए आपको कंफर्ट जोन से निकलना बहुत ज़रूरी है। मेडिटेशन से आपको अपने बारे में एक मज़बूत समझ विकसित करने में मदद करते हैं, जिससे आपको अपने व्यक्तित्व में विकसित होने में मदद मिलती है। इसकी मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपके अंदर परिस्थितियों को शांत करने की क्षमता भी बढ़ती है।  

मेडिटेशन गुरु विदिशा कौशल | इमेज : फाइल इमेज

मेडिटेशन का उद्देश्य

इस मेडिटेशन के ज़रिये विदिशा कौशल आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफलता, आनंद और शांति लाने में आपकी मदद करती है। मेडिटेशन से यह सुनिश्चित करती है कि  आप वह जीवन जिएं जिसकी आपने हमेशा कल्पना की है। जब आप जीवन में कुछ पाने की इच्छा करते हैं, तो मेडिटेशन आपके मन को स्पष्टता की ओर प्रोत्साहित करता है। यह आपको आपके आंतरिक कोर, ऊर्जा और चेतना से जोड़ता है। इससे आपको यह समझ में आता है कि आप वास्तव में कौन हैं और आप आपने जीवन में क्या करना चाहते हैं? विदिशा के इस मेडिटेशन के ज़रिये स्वाभाविक रुप से आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सही रास्ता दिखाने में मदद करता है। जब आप इस मेडिटेशन का अभ्यास करना शुरु कर देगे, तो वह दिन दूर नहीं जब सभी सफलता आपकी होगी।

मेडिटेशन के फायदे

मेडिटेशन से आप अपने मन और शरीर को आराम दे पाएंगे और मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से दबा हुआ तनाव मुक्त कर पाएंगे। यह आपको नेगेटिव भावनाओं को पहचानने और नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा। पॉज़िटिव संकल्पों का उपयोग करके, आप खुद का मनोबल बढ़ा पाएंगे हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता में अपने आत्मविश्वास को विकसित कर पाएंगे। मानसिक संतुलन आपके जीवन के सभी पहलुओं में महत्वपूर्ण है लेकिन एक सफल मानसिकता के लिए विशेष रूप से आवश्यक है, जो केवल इस मेडिटेशन के जरिये आप पा सकते हैं।

अगर आप रोज़ाना इस मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं, तो यह आपको आतंरिक शांति और सुकून देने के साथ भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। तो फिर आज ही ऐप डाउनलोड करके विदिशा कौशल की मेडिटेशन सुनिए।

और भी पढ़िये :  मेडिटेशन से दूर करें अकेलेपन की भावना को

अब आप हमारे साथ फेसबुक,इंस्टाग्रामऔर टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.