ज़ेन मेडिटेशन से करें अपना तनाव कम

ज़ेन मेडिटेशन से करें अपना तनाव कम

ज़ेन मेडिटेशन आपके मन और आत्मा को जोड़ने में करता है मदद
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

इस दौड़ती भागती ज़िंदगी में लोगों का खुद पर काबू रखना बेहद मुश्किल हो गया है। इस तनावपूर्ण वातावरण में कई बार लोग मेडिटेशन करने की कोशिश करते हैं लेकिन जल्दी हार मान लेते हैं। ऐसे में जब ध्यान की दूसरी तकनीक काम नहीं आती तब ज़ेन मेडिटेशन आसानी से हो जाता है। मेडिटेशन के इस प्रकार को करते समय आप अपने मास्टर के संपर्क में रहते हैं जिसकी वजह से आपके ध्यान लगाने की विधि में गलती हो ही नहीं सकती और आपका मन भटकने से बचता है।

क्या है ज़ेन मेडिटेशन?

ज़ेन का अर्थ होता है ध्यान। ज़ेन मेडिटेशन को ज़ज़ेन मेडिटेशन के नाम से भी जाना जाता है, जो एक चीनी बौद्ध धर्म ध्यान अभ्यास है। ज़ेन ध्यान में अचेतन मन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। ध्यान की यह शैली आपके तन-मन को संतुष्टि का आभास करने में मदद करती है। ज़ेन मेडिटेशन में आप अपनी आंखों को खोल कर रख सकते हैं। इसके ज़रिए आप अपने विचारों को शून्य तक पहुंचा सकते हैं, यानि अचेतन से चेतन तक और उस अवस्था में आपके मन को हल्का व ताज़ा महसूस होता है।

ज़ेन मेडिटेशन
मन भटकने से बचाता है ज़ेन मेडिटेशन| इमेज : फाइल इमेज

कैसे करें ज़ेन मेडिटेशन?

  1. मेडिटेशन की किसी भी फॉर्म की तरह ध्यान लगाने के लिए सबसे पहले शांत वातावरण को चुने।
  2. सुखासन या पद्मासन पर बैठे।
  3. ध्यान रखें कि आपने ढीले कपड़े पहने हो।
  4. अब कमल के (पूर्ण/आधे) आसन में बैठे और अपने हाथों से लौकिक मुद्रा बना कर रखे। यह मुद्रा मन में स्थिरता लाने में मदद करती है।
  5. अपनी सांस पर ध्यान दे। मुंह बंद कर के रखे और अपनी नाक से सांस लें। सांस लेते और छोड़ते समय ध्यान दे।
  6. अपने मन को शांत रखे और जो भी विचार मन में आ रहे हों उन पर ध्यान न दे। यह विचार सकारात्मक हो या नकारात्मक, आपको उन पर ध्यान नहीं देना है, बस शांत रहना है। ऐसा करने से आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा अपने आप बाहर चली जाएगी।

क्या हैं ज़ेन मेडिटेशन के लाभ?

  1. ज़ेन मेडिटेशन आपको शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मज़बूत बनाती है।
  2. इसके अभ्यास से आपका आत्म-विश्वास बढ़ता है।
  3. ज़ेन मेडिटेशन से आप नशामुक्त हो सकते हैं।
  4. मेडिटेशन की यह शैली आपके तन व मन को शांति प्रदान करती है।
  5. इस मेडिटेशन के ज़रिए आपके मन के सभी नकारात्मक विचार बाहर निकल जाते हैं।
  6. अध्यात्मिक रूप से यह मन और आत्मा को जोड़ने में मदद करता है।

अगर आप इस मेडिटेशन के फॉर्म को अपनाना चाहते हैं, तो किसी मास्टर के मार्गदर्शन के साथ करें। इस मेडिटेशन को आप ThinkRight.me ऐप की मदद से भी कर सकते हैं।

और भी पढ़िये : लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना है सेहत के लिए हानिकारक

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

ThinkRight empowers you with calming tools, techniques, and affirmations that compel you to begin your day with a mindful mindset. The right thought flows into the right action and behaviour, changing your perspective towards life.   

call-btn

Have a question?

+91 808080 9339
msg-btn

Contact us at

support@thinkright.me

Download The App

Connect with us

+91 808080 9339

Write to us at

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.