मन को स्वस्थ, निर्मल और शांत रखें विपस्सना मेडिटेशन

मन को स्वस्थ, निर्मल और शांत रखें विपस्सना मेडिटेशन

मानसिक कसरत है विपस्सना मेडिटेशन
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

जिस तरह शारीरिक कसरत करने से शरीर को स्वस्थ और मज़बूती मिलती है, वैसे ही विपस्सना ध्यान करने से मन स्वस्थ होता है। हर परिस्थिति का सामना शांत मन से करने के लिए यह अभ्यास काफी फायदेमंद है।

विपस्सना क्या है?

यह मेडिटेशन मन को स्वस्थ, शांत और निर्मल करने की वैज्ञानिक विधि है। विपस्सना शब्द पाली भाषा के शब्द ‘पस्सना’ से बना है, जिसका अर्थ है “देखना” (जो चीज जैसी है, उसे उसके सही रूप में देखना) यह आत्मनिरीक्षण की एक प्रभावकारी विधि है। इससे आत्मशुद्धि की जाती है। दूसरे शब्दों में इसे मन का कसरत कहा जा सकता है।

इतिहास

यह भारत की सबसे प्राचीन मेडिटेशन तकनीक है। भारत में ऋषि-मुनि इसका अभ्यास किया करते थे। धीरे -धीरे यह विद्या लुप्त हो गई थी। जिसे लगभग 2600 साल पहले महात्मा बुद्ध ने फिर से खोजा। समय के अनुसार महात्मा बुद्ध ने इसको सरल बनाया। इसमें अपनी श्वास को देखना और उसके प्रति सजग रहना होता है। देखने का अर्थ आते-जाते श्वास को महसूस करना। यह योग या प्राणायाम नहीं है। यह ध्यान करने का तरीका है, जिसके ज़रिये मन को एकाग्र किया जाता है।

विपस्सना मेडिटेशन
सबसे प्राचीन मेडिटेशन तकनीक है विपस्सना | इमेज : फाइल इमेज

विपस्सना के फायदे

  1. एकाग्रता बढ़ाने का यह अच्छा उपाय है। इसका नियमित अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है और ध्यान लक्ष्य की ओर केंद्रित होता है साथ ही दिमाग का विकास होता है।
  2. व्यक्ति खुद से जुड़ता है। खुद की भावनाओं, इच्छाओं और काम पर गहराई से चिंतन करने लगता है। इससे सही मार्गदर्शन मिलता है और सोचने की शक्ति बढ़ती है।
  3. इस ध्यान को करने से नेगेटिव विचार खत्म हो जाते हैं और पॉज़िटिव विचार उत्पन्न होते हैं।
  4. हर तरह की मानसिक समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है। दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए यह एक अच्छा अभ्यास है।
  5. इसके अभ्यास से खुद के प्रति और अपने विचारों यहां तक कि शरीर में हो रही क्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ जाती है।
  6. यह गुस्सा, डर, मोह, लालच, द्वेष जैसे कई विकारों से मुक्ति दिला सकता है।
  7. कभी कभी व्यक्ति सिर्फ अपने नज़रिए से देखने के चक्कर में दूसरों को समझ नहीं पाते हैं। विपस्सना ध्यान व्यक्ति सांसारिक परिस्थितियों से ऊपर उठकर देखने की क्षमता देता है। जिसके कारण वह किसी भी परिस्थिति के सारे पहलुओं को आसानी से और कम समय में ही कर लेता हैं। परिस्थितियों को देखने के नज़रिये बदलाव आता है।
  8. अगर इस समय इंसान को किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा जरूरत है तो वह है मानसिक शांति। विपस्सना ध्यान और मौन का मिश्रण व्यक्ति के मस्तिष्क को मन की उन गहराइयों में लेकर जाता है जहां वह गहन शांति का अनुभव करने लगता है।
  9. शरीर के रोगों के साथ-साथ यह मन की शांत दिलाने में मदद करेगा।

मन के लिए अच्छा है विपस्सना

कई बार इंसान पिछली बातों को लेकर सारा जीवन दुखी रहता है। विपस्सना मेडिटेशन व्यक्ति को इस बात का आभास करवाता है कि चीजें जैसे होनी थी वैसी ही हुई। आपके सोचने से कुछ बदलने वाला नहीं है, इसलिए पुरानी बातों को छोड़ आगे बढ़ना समझदारी है। मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए विपस्सना ध्यान एक बेहतरी उपाय है।

और भी पढ़िये : प्लास्टिक की बोतलों को रीसाइकिल करके क्रू मेंबर्स और पायलट के लिए बनाई गई यूनिफॉर्म

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और  टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.