Download The App
Scan and download the app
परीक्षा में मन मुताबिक नंबर नहीं मिले या किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाने पर अक्सर छात्र जीवन से हार मानकर सुसाइड जैसे कदम उठा लेते हैं। छोटी-छोटी सी समस्याओं से घबराने और भागने वालों के लिए बैंगलुरू के कन्हैया एम की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। कन्हैया ने बिस्तर पर लेटकर ही परीक्षा दी और अच्छे नंबरों से पास भी हुये। जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित बैंगलुरू के कन्हैया एम जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है, जिसकी वजह से वह लगातार कमज़ोर हो रहे हैं और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। अब हालात ऐसे हैं कि वह […]
अगर मन में दृढ संकल्प हो, तो हर सपना साकार हो जाता है। इस बात को चेन्नई की मूल निवासी अपर्णा राजगोपाल ने सच कर दिखाया है। अपर्णा नोएडा में रहती हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु के जाने माने नेशनल लॉ स्कूल से की है। लेकिन आज वह वकील नहीं बल्कि एक नेचर लवर हैं, जिसने बीजोम नाम के एनिमल सेंचुरी और सस्टेनेबल एग्रीकल्चरल फार्म की 2014 में स्थापना की। अपर्णा ने इसे महज इत्तेफाक से शुरू किया था। कैसे बना बीजोम? बीजोम की कहानी तब शुरु हुई, जब वह एक घोड़े को रखने के लिए, साल 2014 में, […]
सपने देखने के लिए आंखों का होना ज़रूरी नहीं, लेकिन उनको पूरा करने के लिए आत्मविश्वास का होना ज़रूरी होता है। इस बात की जीती जागती मिसाल चेन्नई के विल्लीवक्कम की बेनो जेफाइन हैं। 25 साल की बेनो, देश की पहली पूरी तरह से दृष्टिहीन भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसर बनी हैं। फिलहाल बेनो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर कार्यरत हैं। अच्छी वक्ता हैं बेनो बेनो खुद को स्पष्टवादी मानती हैं और अपने विचारों को बहुत ही सरल तरीके से सामने रखती हैं। बातचीत करने की इस शैली में उन्होंने बचपन से ही महारथ हासिल कर ली […]
सालों से नेत्रहीन पढ़ने-लिखने के लिए ब्रेल लिपि का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन आज के इस डिजिटल युग में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ब्रेल लैपटॉप तैयार किया गया है। इस खास लैपटॉप की मदद से यकीनन उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। पहला ब्रेल लैपटॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (आईआईटी), दिल्ली ने नेत्रहीनों की मदद के लिए हाल ही में ब्रेल लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को ‘डॉटबुक’ नाम दिया है। इस लैपटॉप को देश का पहला ब्रेल लैपटॉप कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे लगभग 1.3 करोड़ नेत्रहीनों को फायदा होगा। दो […]
समाज सेवा करना हो या फिर स्ट्रीट एनिमल्स हो, आजकल यंग लोग किसी भी काम को करने से हिचकते नहीं है। हाल ही में वडोदरा की 21 साल की लड़की भर्गसेतु शर्मा की बहादुरी की मिसाल एक टीवी प्रोग्राम के ज़रिये सामने आई। जानवरों को सहारा रियलिटी शो में हीरोज़ कैटेगरी में शामिल होने वाली भर्गसेतु शर्मा के पास एनसीसी का सर्टिफिकेट भी हैं। फिलहाल वह सोशल वर्क में मास्टर्स की स्टुडेंट हैं, लेकिन पढ़ाई के साथ उन्होंने ह्यूमन्स विद ह्यूमैनिटी ऑर्ग्नाइज़ेशन बनाया है। यह संस्था बेसहारा जानवरों की मदद करता हैं। भर्गसेतु एनिमल रेस्क्यूर है, यानी वह बेसहारा और […]
पर्यावरण बचाने के लिए स्वीडन की 16 साल की लड़की ग्रेटा थनबर्ग को नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया है। पर्यावरण बचाने का अभियान पर्यावरण बचाने के दिशा में अपने देश में ग्रेटा ने कई अभियान चलाये और स्वीडिश संसद के बाहर प्रदर्शन भी किया। कई बार इसके लिए उन्हें स्कूल भी छोड़ना पड़ा। हर शुक्रवार को स्कूल छोड़कर #FridaysForFuture अभियान के तहत संसद के बार प्रदर्शन करने जाती थी ताकि स्वीडन की सरकार पर्यावरण में हो रहे बदलावों से बचने के लिये कुछ कदम उठाये। इन्हीं बेहतरीन कामों के चलते ग्रेटा को यूनएन क्लाइमेट टॉक्स और […]
आप अक्सर सुनते होंगे कि बच्चा चाहे कितना भी छोटा हो, उसके लिए कहानियों की किताब ज़रूर पढ़नी चाहिये। हो सकता है, आप यह सोचे कि इतने छोटे बच्चे को क्या समझ आयेगा, लेकिन जब आप ज़ोर-ज़ोर से कहानी पढ़ते हैं, तो बच्चे के दिमाग में नये शब्द जुड़ते जाते हैं, जिसकी मदद से वह जल्दी और साफ बोलना सीखता है। एक प्रिंसीपल की बेहतरीन पहल इसी बात को समझते हुये अमेरिका में ब्यूमोंट के होमर ड्राइव एलिमेंट्री स्कूल की प्रिंसिपल ‘बेलिंडा जॉर्ज’ ने एक खास कदम उठाया है। बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए वह हर मंगलवार […]
आज की तरीख में कोई ऐसी फील्ड नहीं है, जहां महिलाओं ने अपने हुनर का परचम न लहराया हो। ज़मीन से लेकर आसमान तक वो अपने मज़बूत इरादों और हौसलों की बानगी पेश कर चुकी है। हाल ही में अवनी चतुर्वेदी ने अकेले फाइटर प्लेन उड़ाकर इतिहास रच दिया था। वह ऐसे करने वाली वह पहली महिला हैं। घर की चारदीवारी और समाज के बंधनों से मुक्त आज की महिलाएं अपने सपनों को नई उड़ान दे रही है और अब वह अंतरिक्ष में भी नया कीर्तिमान रचने जा रही हैं। पूरी महिला टीम अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड […]
जैसा नाम, बिलकुल वैसा ही व्यक्तित्व। 56 साल की संगीता शर्मा ने अपने नाम को सार्थक करते हुए सारा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया है। वैसे तो वह दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में बतौर म्यूज़िक टीचर कार्यरत हैं, लेकिन अपना बाकी समय वह बच्चों को संगीत की शिक्षा देने में बिताती हैं और इतनी ही नहीं, वह आर्थिक रूप से कमज़ोर न जाने कितने बच्चों को संगीत की शिक्षा दे चुकी हैं और उन छात्रों में से कई अब खुद संगीत के शिक्षक बन चुके हैं। संगीत मिला विरासत में संगीता शर्मा को संगीत विरासत में मिला है। […]
आज आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बता रहे है, जिन्होंने न सिर्फ पुरूषों के वर्चस्व वाले पेशे में धाक जमाई है बल्कि सफलता के नये कीर्तिमान भी बनाये है। फायर फाइटर फायर फाइटर यानी आग बुझाने का काम करने वाला, जाहिर है इसे लोग पुरुषों का ही काम समझते हैं, लेकिन हर्षिनी कान्हेकर ने भारत की पहली महिला फायर फाइटर बनकर इस सोच को गलत साबित कर दिया। हर्षिनी ने 26 साल की उम्र में फायर और आपातकालीन सेवाओं के एक कोर्स में एडमिशन लिया, जिसे पास करने के बाद वह ऑयल एंड नैचुरल गैस कमिशन (ओएनजीसी) में […]
खेल में कई फील्ड ऐसे है, जहां सिर्फ पुरूषों का ही बोलबाला था, अब उसमें भारत की बेटियों ने न सिर्फ अपना दम दिखाया बल्कि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाया हैं। पर्वतारोहण पहाड़ों पर चढ़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ महिलाएं बनी ही मुश्किल काम करने के लिए हैं। तभी तो अब तक कई महिलायें एवरेस्ट की कठिन चोटी फतह कर चुकी हैं। बचेंद्री पाल एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थी। उनके अलावा अरुणाचल प्रदेश की अंशु जमसेंपा भी एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी है। एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वालों की लिस्ट में दिव्यांग अरुणिमा […]
आज़ादी की लड़ाई रही हो या फिर राजनीति, महिलाओं का योगदान कहीं भी कम नहीं रहा। पहली ऐसी महिलाये, जिन्होंने देश और समाज की बेहतरी के लिये काम किया। सरोजनी नायडू ‘नाइटेंगेल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू राजनीतिज्ञ और कवयित्री होने के साथ-साथ एक मज़बूत और प्रभावशाली महिला भी थीं। वह भारतीय राज्य की पहली महिला गवर्नर थी। जब साल 1905 में लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल का विभाजन किया, तो इससे वह गहरे रूप से प्रभावित हुईं। जब देश आज़ादी के लिये लड़ रहा था, तब सरोजिनी नायडू कई प्रमुख लोगों के संपर्क में आई […]
ThinkRight empowers you with calming tools, techniques, and affirmations that compel you to begin your day with a mindful mindset. The right thought flows into the right action and behaviour, changing your perspective towards life.
Have a question?
Contact us at
Connect with us
+91 808080 9339
Write to us at
© 2010-2025 ThinkRight
Gift your team a ThinkRight subscription to spread the joy for a whole year
You can see how this popup was set up in our step-by-step guide: https://wppopupmaker.com/guides/auto-opening-announcement-popups/
Congratulations! You are one step closer to a happy workplace. We will be in touch shortly.