चेहरे पर कोई डार्क सर्कल न हो या फिर उम्र से पहले झुर्रिया न आ जाए, इससे बचने के लिए मैं संतुलित आहार लेती हूं। लेकिन फिर भी शायद कोई तो कमी रह ही जाती है, क्योंकि डार्क सर्कल्स से मैं काफी परेशान हूं। इस समस्या को सुलझाने के लिए मैंने आयुर्वेदिक क्रीम से लेकर घरेलू उपचार भी किए पर इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा।
कई लोगों को मैंने ब्यूटी ट्रीटमेंट, क्रीम या तरह-तरह के विटामिन्स की टैब्लेट भी खाते हुए भी देखा है, लेकिन यह बात मैं भी जानती हूं कि ये सब करके कुछ समय के लिए तो निखार लाया जा सकता है पर यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। जब तक दवाओं का असर है, तब तक चेहरे पर निखार है। जैसे ही दवाओं का असर खत्म हुआ फिर से चेहरे पर झुर्रिया दिखनी शुरू हो जाती है। तो फिर मैंने कुछ ऐसा उपाय ढ़ूंढना शुरू किया, जो बिना किसी खर्च के चेहरे की खूबसूरती को बनाए रख सकता है और वह है ‘फेस योग’।
फेस योग क्या है ?
चेहरे के झुर्रियों और तनाव को कम करने के लिए फेस योगा एक प्राकृतिक और बेहतर उपाय है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि ये चेहरे द्वारा की जाने वाली कसरत है। इससे चेहरे का रक्त संचार बेहतर होता है और चेहरे की आसपास की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है। इस योग से आंखों, गालों, गर्दन और ठोड़ी के आसपास की ढीली त्वचा में एक प्रकार से कसाव आता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
क्या कहती है रिसर्च?
2018 में फेस योग पर अलग-अलग रिसर्च की गई। यह रिसर्च अलग-अलग उम्र के लोगों पर हुई और इससे साबित हुआ कि पहले 8 हफ्तों में केवल 30 मिनट फेस योग करने से जहां मध्यम आयु की ज़्यादातर महिलाओं के चेहरे पर निखार दिखाई दिया। वही दूसरी ओर 12 हफ्तों में केवल सप्ताह के दो दिन 30 मिनट फेस योग करने से वृद्ध महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

क्यों जरूरी है फेस योग?
फेस योग की सभी कसरत से चेहरे का रक्त संचार बढ़ता है, त्वचा को अधिक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इस तरह त्वचा स्वस्थ और चमकदार होने के साथ-साथ युवा नजर आती है।
फेस योग के फायदे
- चेहरे में रक्त संचार बेहतर होता है।
- डार्क सर्कल से राहत दिलाता है।
- मुंहासों की समस्या दूर होती है।
- चेहरे की झुर्रियां कम होती है।
- चेहरे पर निखार आता है।
- डबल चिन की समस्या कम होती है।
- चेहरे के आकार में सुधार करता है।
- पॉज़िटिव भावना लाता है।
- आत्मविश्वास बढ़ाता है।
- चेहरे को आकर्षक बनाता है।
चेहरे की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए मंहगे क्रीम, ट्रीटमेंट और अन्य कई उपायों का सहारा लेने से बेहतर है कि आप प्राकृति और किफायती तरीका अपनाएं। केवल 30 मिनट फेस योग करिये।
और भी पढ़िये : परिवार की यादों को खूबसूरत बनाने के 5 तरीके
अब आप हमारे साथ फेसबुक,इंस्टाग्रामऔर टेलीग्राम पर भी जुड़िये।