“ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो, भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी। मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन, वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी…”
बचपन की यादें बहुत खूबसूरत होती हैं और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। जगजीत सिंह की इस खूबसूरत गज़ल की तरह अगर आप भी इस लॉकडाउन में अपने बचपन को दोबारा जीना चाहते हैं, तो कुछ पुराने खेल खेलिए और अपना बचपन दोबारा जी लीजिए।
राजा, चोर, मंत्री सिपाही
इस खेल के लिए चार लोगों की ज़रूरत होती है। इस इंडोर गेम में कागज की छोटी पर्चियां बनाकर उस पर राजा, मंत्री, चोर और सिपाही लिखा जाता है। चारों लोगों को एक-एक पर्ची उठानी होती है। जिसके पास मंत्री की पर्ची आती है उसे चोर और सिपाही का पता लगाना होता है। आप बड़े या बच्चों के साथ भी यह गेम खेल सकते हैं।

नाम, वस्तु, शहर, फिल्म
यह भी बहुत मज़ेदार खेल है, साथ ही इससे बच्चों की जनरल नॉलेज भी बढ़ती है। इस गेम में एक कागज़ पर नाम, वस्तु, शहर और फिल्म के कॉलम बनने होते हैं और उनमें किसी अल्फाबेट (शब्द जैसे क, म, प आदि) पर नाम, वस्तु, शहर और फिल्म का नाम लिखना होता है। सबसे यूनिक नाम बताने वाला ही विजेता होता है।
बिजनेस
यह एक बोर्ड गेम है जिसे आप परिवार के साथ खेल सकते हैं। इसमें कई छोटे बॉक्स में देश के शहरों के नाम लिखे होते थे। हर खिलाड़ी को कुछ पैसे मिलते थे जिनसे वह शहर खरीद सकते हैं। इन शहरों पर आने वाले खिलाड़ी उन्हें कुछ किराया देते। यह गेम बहुत लंबा चलता है।
लूडो/सांप सीढ़ी
यह भी बहुत पुराना गेम है, लेकिन अब मोबाइल में आने के कारण आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। पारंपरिक लुडो एक बोर्ड गेम है जिसमें 4 रंग की गोटियां होती हैं और पासे में आने वाले अंकों के हिसाब से खिलाड़ी गोटी को आगे बढ़ाते हैं। आजकल मोबाइल में यह गेम बहुत लोकप्रिय है। लूडो बोर्ड के ही दूसरी तरफ सांप-सीढ़ी या स्नेक लैडर बना होता है। पहले यह गेम बच्चों का मनपसंद हुआ करता था। इसमें भी पांसे में आए अंक के अनुसार गोटी को आगे बढ़ाना होता है, लेकिन एक खिलाड़ी एक ही गोटी से खेलता है। इसके अलग-अलग बॉक्स में सांप और सीढ़ी बने होते हैं।

कैरम
यह भी एक तरह का बोर्ड गेम है जिसे गोटियों और स्ट्राइकर से खेला जाता है। पहले लोग ग्रुप में यह गेम खेलते थे। इसमे बोर्ड के चारों किनारों पर बने होल में गोटी का गिराना होता है और गोटी को उंगली के खास एक्शन से बोर्ड पर आगे बढ़ाना होता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत मजेदार गेम है।
टिपी टिपी टॉप
‘टिपी टिपी टॉप व्हाट कलर यू वांट’, एक बच्चे के यह कहने के बाद दूसरा बच्चा अपनी पसंद का कलर बोलता है और जो भी बच्चा इस कलर को नहीं छू पाता, वह आउट हो जाता है। वह कलर किसी भी चीज़ या किसी के कपड़ों पर हो सकता है जिसे बच्चे छू सकते हैं। दरअसल, इस गेम में आमतौर पर ऐसा कलर बोला जाता है जो आसपास न हो। बच्चों को इस गेम में बहुत मज़ा आता है।
और भी पढ़िये : बच्चों को शिक्षा देती 6 फिल्में
अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर , टेलीग्राम और हेलो पर भी जुड़िये।