Download The App
Scan and download the app
खेल में कई फील्ड ऐसे है, जहां सिर्फ पुरूषों का ही बोलबाला था, अब उसमें भारत की बेटियों ने न सिर्फ अपना दम दिखाया बल्कि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाया हैं। पर्वतारोहण पहाड़ों पर चढ़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ महिलाएं बनी ही मुश्किल काम करने के लिए हैं। तभी तो अब तक कई महिलायें एवरेस्ट की कठिन चोटी फतह कर चुकी हैं। बचेंद्री पाल एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थी। उनके अलावा अरुणाचल प्रदेश की अंशु जमसेंपा भी एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी है। एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वालों की लिस्ट में दिव्यांग अरुणिमा […]
अगर आप पूरी दुनिया में महिलाओं के पहनावे की बात करें, तो यह कहना कतई गलत न होगा कि दुनियाभर के विभिन्न परिधानों को मिला दिया जायें, तो भी भारत के अलग अलग राज्यों में महिलाओं के परिधानों की विभिन्नता कहीं ज्यादा होगी। पर इसके साथ इसमें भारत की अनमोल संस्कृतियों की भी झलक मिलती है। कुछ ऐसे ही भारत के राज्य और उनसे जुड़े पहनावे का जिक्र किया गया है, जो सिर्फ लिबास ही नहीं बल्कि अपने आप में संस्कृति भी है, जिसने युनेस्को जैसे अंतरर्राष्ट्रीय संस्थान की भी प्रशंसा हासिल की है। असम इस राज्य में महिलाओं का […]
जब देश सेवा की बात आती है, तो भारतीय तन, मन और धन सब समर्पित कर देते है और इसी बात को एक बार फिर साबित किया है मुर्तज़ा हामिद ने। कौन है मुर्तज़ा हामिद? मुंबई में रह रहे 42 साल के मुर्तज़ा हामिद जन्म से नेत्रहीन होने के बावजूद अपने हौसलों के दम पर आज वैज्ञानिक है। उन्होंने अपने जीवन की बड़ी कमाई पुलवामा शहीदों के नाम दान करने की पेशकश की है। हामिद का कहना है कि शहीदों के जीवन से त्याग करने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए मुझे लगता कि हमें भी आगे आकर उनकी मदद करनी […]
आज़ादी की लड़ाई रही हो या फिर राजनीति, महिलाओं का योगदान कहीं भी कम नहीं रहा। पहली ऐसी महिलाये, जिन्होंने देश और समाज की बेहतरी के लिये काम किया। सरोजनी नायडू ‘नाइटेंगेल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू राजनीतिज्ञ और कवयित्री होने के साथ-साथ एक मज़बूत और प्रभावशाली महिला भी थीं। वह भारतीय राज्य की पहली महिला गवर्नर थी। जब साल 1905 में लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल का विभाजन किया, तो इससे वह गहरे रूप से प्रभावित हुईं। जब देश आज़ादी के लिये लड़ रहा था, तब सरोजिनी नायडू कई प्रमुख लोगों के संपर्क में आई […]
हर इंसान का कोई न कोई रोल मॉडल ज़रूर होता है, आपका भी होगा। जीवन में सफलता के लिए एक अच्छा रोल मॉडल होना ज़रूरी है, क्योंकि जब कभी आप मायूस होकर रूक जाते है, तो उनके जीवन के संघर्षों को देखकर ही प्रेरणा मिलती है और यही आपके जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। बचपन में माता-पिता बच्चों के रोल मॉडल होते हैं, लेकिन बड़े होने पर कभी टीचर, तो कभी आप जिस फील्ड को पसंद करते हैं, उससे जुड़ा कोई इंसान आपका रोल मॉडल हो सकता है। एक अच्छे रोल मॉडल होने के और भी कई […]
इन दिनों सोशल मीडिया पर जॉर्जिया के एक फिज़िकल एजुकेशन टीचर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक अपने छोटे से छात्र के लंबे बालों की प्यार से चोटी कर रहा है। ये वीडियो न सिर्फ एक शिक्षक और छात्र के प्यार भरे रिश्ते को बयां कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक टीचर कितनी ज़िम्मेदारी से अपना काम करता है। आप भी देखिये ये वीडियो- टीचर का काम सिर्फ सिलेबस पूरा करके एग्ज़ाम लेना नहीं होता, बल्कि छात्र को अच्छा और नेक इंसान बनाकर इंसानियत सिखाना व सही तरीके से जीवन में आगे […]
इतिहास में ऐसी बहुत सी महिलाएं है, जिन्होंने तमाम विरोधों और मुश्किलों के बावजूद अपने फौलादी इरादों से ऐसी मिसाल कायम की है, जो आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। महिला सशक्तिकरण की मिसाल- सावित्रीबाई फुले | इमेज: द इंडियन एक्सप्रेस सावित्रीबाई फुले सावित्रीबाई भारत की पहली महिला शिक्षिका, जिसने न सिर्फ महिलाओं की शिक्षा का रास्ता खोला, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को भी हराया। सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर उन्नीसवीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, शिक्षा छुआछूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा-विवाह जैसी कुरीतियां के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। सिर्फ नौ साल की […]
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर प्रकृति ने इंसान के अंदर संवेदना का अहसास क्यों बनाया? दरअसल, संवेदना एक ऐसा भाव है, जो हमें दूसरों के लिए जीना सिखाता है और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। कुछ ऐसी ही संवेदना जताई है शिक्षक ने, जिसके प्रयास से कई बच्चों को अपना भविष्य संवारने का एक बढ़िया मौका मिला है। क्या खास किया है टीचर ने? कहते है कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान होता है और पुणे के शख्स दत्ता वालुंज ने भी ऐसे दो बच्चों को शिक्षा देने का फैसला किया, जब उन्हें इसकी […]
भगवान शिव का पहनावा काफी अलग है लेकिन आपको बता दे कि उनके पहने हुये एक-एक आभूषण की कोई न कोई विशेषता है, जो जीवन से जुड़ी है और सीख देती है।
वैसे तो किसी भी तरीके की परीक्षा हो, छात्र थोड़े नर्वस हो ही जाते हैं, लेकिन बोर्ड एक ऐसी परीक्षा है, जिससे छात्र सबसे ज़्यादा टेंशन लेते है। यह पहली बार होता हैं कि उनके प्रश्नपत्र कोई दूसरा टीचर सेट करता है और कोई अन्य टीचर उनकी आंसर कॉपी चेक करता है। हालांकि इस में घबराने वाली कोई बात नहीं होती, लेकिन छात्रों के मन में लगातार कुछ सवाल उठते रहते हैं। आइए जानते हैं, छात्रों के मन में उठते हुए कुछ सवाल और उनके जवाब- सवाल 1 हालांकि बच्चों को सारा सिलेब्स, एग्ज़ाम का पैटर्न और बाकी तौर-तरीके अच्छी […]
जंगली जानवरों को इंसान अक्सर अपना दुश्मन मानते हैं, लेकिन थोड़ी समझदारी और संवेदना से काम लिया जाये, तो खूंखार जानवरों के साथ भी आसानी से दोस्ती की जा सकती है, जैसे महाराष्ट्र के दंपत्ति डॉ. प्रकाश आम्टे और उनकी पत्नी ने किया है। 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर चलिए, आपको बताते हैं इस अनोखे कपल के बारे में। इस घटना ने बदल दी ज़िंदगी डॉ. प्रकाश आम्टे मशहूर समाजसेवी बाबा आम्टे के बेटे हैं। प्रकाश आम्टे एक बार पत्नी के साथ जंगल की सैर पर निकले थे, तो वहां उन्होंने देखा कि आदिवासी अपने भोजन […]
उल्हास नगर म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन (यूएमसी) ने ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक बेहतरीन कदम उठाया है। नगर पालिका ने सिख समुदाय को दस हज़ार हेडफोन दिये हैं, जिनके इस्तेमाल से भक्त सत्संग सुन सकें। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस कदम की तारीफ की है। कोर्ट की डिविज़न बेंच के कमिशनर राजेंद्र निंबलकर का कहना है कि यदि 99 प्रतिशत अधिकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हो और कोई एक अधिकारी ऐसा करने लगे, तो उसकी सराहना की जानी चाहिये। इस बात पर आवाज़ फाउंडेशन की कंवेनर सुमैरा अब्दुलाली कहती हैं कि हमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान […]
ThinkRight empowers you with calming tools, techniques, and affirmations that compel you to begin your day with a mindful mindset. The right thought flows into the right action and behaviour, changing your perspective towards life.
Have a question?
Contact us at
Connect with us
+91 808080 9339
Write to us at
© 2010-2025 ThinkRight
Congratulations! You are one step closer to a happy workplace. We will be in touch shortly.